‘बहुत बढ़िया’: अदाणी ग्रुप के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट से प्रभावित हुए ग्लोबल म्यूजिक आइकन दिलजीत दोसांझ, की सराहना

Ahmedabad, 27 नवंबर . पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने Actor व गायक तथा ग्लोबल म्यूजिक आइकन दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में Gujarat के कच्छ जिले में स्थित अदाणी ग्रुप के दुनिया के सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट के अपने दौरे के दौरान India में तेजी से हो रहे हरित ऊर्जा प्रगति (ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन) से काफी प्रभावित हुए.
अपने नेशनल कॉन्सर्ट टूर के Gujarat चरण के दौरान खावड़ा परियोजना का दौरा करने पहुंचे दिलजीत दोसांझ ने विशाल ऊर्जा परिसर को देखकर कहा, “बहुत बढ़िया (यह बहुत अच्छा है!)”. कच्छ में 538 वर्ग किलोमीटर में फैली यह परियोजना दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा पहल मानी जाती है.
दोसांझ ने परियोजना स्थल पर इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों से मुलाकात कर इस मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण से जुड़ी इंजीनियरिंग और लॉजिस्टिक चुनौतियों को समझा.
परियोजना ऐसी लवणीय और दूरस्थ भूमि पर विकसित की जा रही है, जो निकटतम मानव बस्ती से लगभग 70 से 100 किलोमीटर दूर स्थित है.
उन्होंने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ India की अग्रिम पंक्ति की लड़ाई में जुटे अदाणी ग्रीन वॉरियर्स की भी सराहना की. परियोजना के व्यूइंग टावर से उन्होंने सौर पैनलों और विशाल पवन टर्बाइनों के अनंत विस्तार को देखा और इसकी विशालता का अनुभव किया.
दौरे के दौरान दिलजीत दोसांझ ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया, जहां उन्हें बताया गया कि परियोजना के विभिन्न संचालन कार्यों की डिजिटल माध्यम से निगरानी और प्रबंधन कैसे किया जाता है.
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उन्होंने परियोजना स्थल पर एक पौधा भी लगाया, जिससे इस ग्रीन एनर्जी पहल के साथ अपनी भागीदारी का प्रतीकात्मक संदेश दिया.
खावड़ा परियोजना की टीम ने दोसांझ को कच्छ की प्रसिद्ध पारंपरिक रोगन कला की कृति और अजरख प्रिंट का एक विशेष स्कार्फ भेंट किया, जो इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को दर्शाता है.
तेजी से प्रगति कर रही 30 गीगावाट क्षमता वाली खावड़ा अक्षय ऊर्जा परियोजना आज गीगावाट स्तर की परियोजनाओं के क्रियान्वयन का एक वैश्विक उदाहरण बन चुकी है. वर्तमान में यहां 11 गीगावाट से अधिक अक्षय ऊर्जा क्षमता परिचालन में आ चुकी है. पूरी तरह तैयार होने पर यह परियोजना 26 गीगावाट सौर ऊर्जा और 4 गीगावाट पवन ऊर्जा का उत्पादन करेगी.
इस परियोजना में दुनिया की सबसे बड़ी एकल-स्थान परिचालित बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) सुविधा भी स्थापित है, जिसकी क्षमता 6.63 गीगावाट-घंटे (जीडब्ल्यूएच) है. यह India की कुल परिचालित बैटरी भंडारण क्षमता का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है और चौबीसों घंटे हरित ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करती है. भविष्य में इस क्षमता को बढ़ाकर 50 जीडब्ल्यूएच तक ले जाने की योजना है.
फिलहाल इस परियोजना पर 15,000 से अधिक लोग काम कर रहे हैं. परियोजना का क्षेत्रफल पेरिस शहर के आकार से लगभग पांच गुना बड़ा है और पूर्ण होने के बाद इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा.
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) द्वारा विकसित यह परियोजना अदाणी समूह की उस व्यापक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी India के ऊर्जा परिवर्तन कार्यक्रम में अगले पांच वर्षों के दौरान लगभग 100 अरब डॉलर निवेश करने की योजना पर काम कर रही है.
यह परियोजना एक बंजर इलाके को India की हरित ऊर्जा क्रांति के केंद्र में बदल रही है और पूरा होने पर हर साल 1.7 करोड़ से अधिक घरों को स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने में सक्षम होगी.
कंपनी के अनुसार, वर्ष 2029 तक खावड़ा सभी ऊर्जा स्रोतों को मिलाकर दुनिया का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन संयंत्र बन जाएगा. यह परियोजना India के 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है.
–
डीबीपी


