Skip to content
Saturday, 28 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

इंस्टाग्राम पर फर्जी शॉपिंग और अमेजन डिलीवरी के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर फर्जी शॉपिंग और अमेजन डिलीवरी के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

New Delhi, 27 नवंबर . दिल्ली Police के दक्षिण जिले की साइबर Police ने इंस्टाग्राम पर फर्जी शॉपिंग और अमेजन डिलीवरी के नाम पर हो रही ठगी का बड़ा भंडाफोड़ किया है. Police ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को दिल्ली और jaipur से गिरफ्तार किया है. पीड़ित महिला से ठगे गए 1.04 लाख रुपए भी बरामद कर वापस दिला दिए गए हैं.

Police के अनुसार, इस गिरोह ने ठगी की रकम को छिपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया था. ठगी गई रकम को एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के क्यूआर कोड के जरिए ट्रांसफर किया जाता था. जांच में चार मोबाइल फोन, फर्जी पैन व आधार कार्ड, अमेजन के नकली आईडी कार्ड, क्यूआर कोड और इंस्टाग्राम के सात फर्जी शॉपिंग पेजों का डिजिटल डेटा बरामद किया गया है. साथ ही 57 संभावित पीड़ितों की सूची भी मिली है. Police अब पूरे India में अन्य पीड़ितों की पहचान कर रही है.

मामला मालवीय नगर की रहने वाली एक महिला की शिकायत से शुरू हुआ. महिला ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी शॉपिंग पेज से 999 रुपये का बैग ऑर्डर किया था. इसके बाद खुद को अमेजन का डिलीवरी एजेंट बताने वाले एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया. उसने ऑफर वेरिफिकेशन, प्रोसेसिंग चार्ज और रिफंड एक्टिवेशन के नाम पर महिला से कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए. इस तरह महिला के साथ कुल 1,03,973 रुपए की धोखाधड़ी हुई.

इस संबंध में साइबर साउथ Police स्टेशन में बीएनएस की धारा 318(4)/319 के तहत ई-First Information Report संख्या 443/2026, दिनांक 12.07.2026 को दर्ज की गई. शिकायत मिलते ही साइबर साउथ Police स्टेशन की विशेष टीम ने जांच शुरू की.

टीम में एसआई दुष्यंत, एचसी तरुण कुमार, एचसी संदीप कुमार, महिला एचसी पूजा और एचसी सुरेश शामिल थे. यह टीम साइबर साउथ Police स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर हंसराज स्वामी के नेतृत्व में और साउथ डिस्ट्रिक्ट के एसीपी (ऑपरेशंस) बलराम सिंह बेनीवाल की देखरेख में काम कर रही थी.

जांच के दौरान Police ने संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर और अन्य संबंधित डेटा का विश्लेषण किया. इससे आरोपियों की पहचान हुई और जांच के तार Rajasthan के jaipur तक पहुंचे. स्थानीय Police की मदद से आरोपी अजय मीणा को jaipur के जमवा रामगढ़ से पकड़ा गया. उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए.

इसके बाद लगातार तकनीकी निगरानी के जरिए इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड अशोक कुमार मीणा का पता लगाया गया और उसे 23.11.2026 को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया. उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है. जांच के दौरान ठगी गई रकम में से 1.04 लाख रुपए बरामद किए गए और पीड़ित को वापस लौटा दिए गए.

Police ने बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी शॉपिंग पेज चलाते थे, जहां वे बहुत कम कीमतों पर सामान देने का लालच देते थे. वे ग्राहकों को एडवांस पेमेंट के लिए व्हाट्सएप पर बुलाते थे. फर्जी व्हाट्सएप नंबरों और नकली पहचान पत्रों का इस्तेमाल करके वे खुद को अमेजन का डिलीवरी एजेंट बताते थे, ताकि पीड़ितों से बार-बार पैसे लिए जा सकें. ठगी गई रकम को छिपाने के लिए वे इसे एक ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के क्यूआर कोड और गेमिंग आईडी के जरिए ट्रांसफर करवाते थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार मीणा (32) और अजय मीणा (20) के रूप में हुई है. दोनों ही jaipur के रहने वाले हैं. Police के अनुसार दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.

बरामदगी में चार मोबाइल फोन, आईफोन 17 प्रो, आईफोन 16, ओप्पो ए-78 5जी और शाओमी रेडमी 12 5जी शामिल हैं. आईफोन 17 प्रो को कथित तौर पर अपराध से प्राप्त पैसों से खरीदा गया था. इसके अलावा नितिन कुमार सिंह के नाम पर फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड और नकली अमेजन आईडी कार्ड बरामद हुए हैं. सात फर्जी इंस्टाग्राम शॉपिंग पेजों का डेटा भी मिला है. डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है.

–

एससीएच/एएस

Share