प्राइम वॉलीबॉल लीग: अहमदाबाद में 30 नवंबर से शुरू होगा पांचवां सीजन, 10 टीमों के बीच खिताबी जंग

Ahmedabad, 29 नवंबर . प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) का 5वां सीजन 30 नवंबर से 23 दिसंबर तक Ahmedabad के नारनपुरा स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. प्रतियोगिता की 10 फ्रेंचाइजी में India समेत दुनिया के बेहतरीन वॉलीबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
लीग ने Sunday को Ahmedabad में एक प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें लीग के प्रमुख प्रतिनिधि, फ्रेंचाइजी लीडरशिप और खिलाड़ी शामिल हुए. यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने वाला है.
पीवीएल के सीईओ जॉय भट्टाचार्य ने Gujarat के बढ़ते स्पोर्ट्स इकोसिस्टम और 5वें सीजन को Ahmedabad में लाने के फैसले पर प्रकाश डालते हुए कहा, “कुछ महीने पहले एवीसी कप के दौरान जब मैं Ahmedabad आया था, तो यहां के वॉलीबॉल के स्तर और लोगों के जबरदस्त समर्थन को देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ. इससे मेरा यह विश्वास और पक्का हो गया कि Gujarat भारतीय खेलों के भविष्य के रूप में उभर रहा है और प्राइम वॉलीबॉल लीग को यहां आना ही चाहिए था.”
उन्होंने कहा, “एवीसी कप में खेलने वाले 14 भारतीयों में से 13 खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा हैं, जिस पर हमें गर्व है. India की प्रगति में हमने जो योगदान दिया है, वह हमारे लिए गर्व की बात है. एफआईवीबी और वीएफआई स्टीयरिंग कमिटी ने प्राइम वॉलीबॉल लीग को India की ‘डिवीजन 1’ लीग के रूप में मान्यता दी है. इस सीजन में हर टीम में तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे और पूरे देश में दर्शकों की संख्या भी बढ़ रही है, इसलिए हम अपने अब तक के सबसे बड़े सीजन के लिए उत्साहित हैं.”
वहीं, Ahmedabad डिफेंडर्स के मालिक डॉ. डीजी चौधरी ने कहा, “जब Gujarat में एवीसी कप आयोजित हुआ था, तब मैंने लीग के प्रतिनिधियों को यहां आमंत्रित किया था ताकि वे देख सकें कि यहां के लोगों में वॉलीबॉल के प्रति कितनी गहरी रुचि है. वीर सावरकर स्टेडियम में लोगों की प्रतिक्रिया शानदार थी; स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ था और social media पर भी टूर्नामेंट को जबरदस्त चर्चा मिली.”
“इससे पता चलता है कि Gujarat में खेलों के प्रति कितना उत्साह है और हमने यहां किस स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है. चूंकि, राज्य कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 जैसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी कर रहा है और India ओलंपिक खेलों 2036 की मेजबानी करने का लक्ष्य रखता है, इसलिए यह जरूरी है कि हम अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करते रहें और अनुभव हासिल करें. हम Gujarat Government के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं और राज्य में और अधिक खेल आयोजन लाने के लिए उत्सुक हैं.”
–
आरएसजी


