Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बंगाल के हावड़ा में जबरन वसूली के आरोप में सिविक वॉलंटियर और यूट्यूबर गिरफ्तार

बंगाल के हावड़ा में जबरन वसूली के आरोप में सिविक वॉलंटियर और यूट्यूबर गिरफ्तार

कोलकाता, 29 नवंबर . पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में जगाछा Police ने जबरन वसूली और धमकी देने के आरोप में एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया है.

इसी मामले में एक यूट्यूबर को भी गिरफ्तार किया गया है.

एक व्यवसायी की शिकायत के आधार पर इन दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सिविक वॉलंटियर तन्मय घोष और यूट्यूबर अनिर्बान घोष हैं.

पता चला है कि अनिर्बान घोष अपने यूट्यूब चैनल पर इलाके की खबरें देता था. आरोप है कि उसी की मदद से सिविक वॉलंटियर तन्मय घोष ने एक स्थानीय व्यवसायी से जबरन पैसे वसूले.

Police के अनुसार, व्यवसायी रामराजतला स्टेशन के पास एक गैरेज चलाता है.

व्यवसायी को यह धमकी देकर 30,000 रुपए मांगे गए कि उसका गैरेज रेलवे की जमीन पर बना है.

व्यवसायी ने बताया कि उससे दो किश्तों में 25,000 रुपए लिए गए.

सबसे पहले, उसने आरोपी को 20 हजार रुपए नकद दिए. बाद में, उसने यूपीआई के जरिए 5 हजार रुपए भेजे. इसके बावजूद, आरोपी और पैसों की मांग करता रहा.

मानसिक प्रताड़ना बर्दाश्त न कर पाने पर, आखिरकार वह व्यापारी जगाछा Police स्टेशन पहुंचा.

व्यापारी की शिकायत के आधार पर, जगाछा Police स्टेशन ने मामले की जांच शुरू की.

मुख्य आरोपी, सिविक वॉलंटियर तन्मय घोष और यूट्यूबर अनिर्बान घोष को Saturday देर रात गिरफ्तार कर लिया गया.

Police ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

Police ने Sunday को उन्हें हावड़ा कोर्ट में पेश किया. उन्हें सात दिन की Police हिरासत में भेज दिया गया है.

हावड़ा सिटी Police ने इस तरह की जबरन वसूली और धमकियों के खिलाफ चेतावनी दी है.

अगर कोई जबरन पैसे वसूलने की कोशिश करता है, तो Police को तुरंत सूचित करने के लिए कहा गया है.

हावड़ा सिटी Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्थानीय व्यापारी की शिकायत के आधार पर एक सिविक वॉलंटियर और एक यूट्यूबर को उससे जबरन पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें Police हिरासत में भेज दिया गया. उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि इस जबरन वसूली के रैकेट में कोई और भी शामिल है या नहीं.

–

एमएस/

Share