Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

मिली-जुली सरकार बनाने के ल‍िए नेतन्याहू ने की आइजेनकोट संग बैठक, नहीं निकला कोई ठोस नतीजा

मिली जुली सरकार बनाने के ल‍िए नेतन्याहू ने की आइजेनकोट संग बैठक, नहीं निकला कोई ठोस नतीजा

मिली-जुली Government बनाने के ल‍िए नेतन्याहू ने की आइजेनकोट संग बैठक, नहीं निकला कोई ठोस नतीजा

यरूशलेम, 29 नवंबर . इजरायल के कार्यवाहक Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू और उनके प्रमुख Political प्रतिद्वंद्वी गादी आइजेनकोट ने Sunday को मुलाकात की. दोनों नेताओं ने संभावित ‘यूनिटी गवर्नमेंट’ बनाने को लेकर आपसी मतभेद दूर करने की कोशिश की.

नेतन्याहू की ‘लिकुड’ पार्टी और आइजेनकोट की ‘यशार’ पार्टी ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि बैठक व्यावहारिक और गंभीर माहौल में हुई. दोनों पक्षों ने अपने बीच मौजूद बड़े मतभेदों को कम करने के लिए चर्चा की.

‘सिन्हुआ समाचार एजेंसी’ के अनुसार, इजरायल के सार्वजनिक प्रसारक ‘कान’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के बाद आइजेनकोट के गुट को लगा कि अब देश में अल्पमत Government बनने की दिशा में कदम बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि बातचीत के दौरान किसी भी बड़े मुद्दे पर खास प्रगति नहीं हुई. दोनों पक्षों ने अगली बैठक के लिए भी कोई तारीख तय नहीं की है.

Saturday को नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से प्रस्ताव दिया था कि सत्ता साझेदारी समझौते के तहत पहले गादी आइजेनकोट Prime Minister बन सकते हैं, जबकि वह खुद शुरुआत में वैकल्पिक Prime Minister की भूमिका निभाने को तैयार हैं. इसके जवाब में आइजेनकोट ने कहा कि उन्होंने पिछले Sunday को नेतन्याहू के अनुरोध पर बनाए गए एक गोपनीय माध्यम के जरिए विस्तृत प्रस्ताव भेजा था. उन्होंने कहा कि उस प्रस्ताव में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है.

8 नवंबर को President इसहाक हर्जोग ने आइजेनकोट को नई Government बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी. अक्टूबर में हुए चुनाव में नेतन्याहू का गठबंधन संसद में बहुमत हासिल करने में असफल रहा था.

इससे पहले आइजेनकोट ने कहा था कि वह अपने अधिकार अवधि के बचे हुए आठ दिनों के भीतर नई Government बनाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि लिकुड पार्टी एकता Government पर बातचीत तो कर रही है, लेकिन वास्तव में किसी समझौते तक पहुंचने की उसकी गंभीर मंशा नहीं है.

social media पर जारी एक बयान में आइजेनकोट ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में दोनों पक्षों के बीच पांच बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन उनका आरोप है कि लिकुड पार्टी ने किसी भी मुद्दे पर ठोस प्रस्ताव नहीं दिया और महत्वपूर्ण मामलों पर समझौता करने से इनकार किया.

इन मुद्दों में Government से अतिदक्षिणपंथी दलों को बाहर करना, 7 अक्टूबर 2023 के हमले की जांच के लिए एक स्वतंत्र राज्य आयोग बनाना और व्यापक सैन्य सेवा को अनिवार्य बनाने वाला कानून शामिल है. आइजेनकोट ने आरोप लगाया कि लिकुड पार्टी जानबूझकर बातचीत को लंबा खींच रहा है, ताकि विपक्षी दलों में फूट डाली जा सके और देश को फिर से चुनाव की ओर धकेला जा सके.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी न्यायिक सुधारों और प्रस्तावित जांच आयोग जैसे मुद्दों पर पहले ही कई महत्वपूर्ण समझौते करने की पेशकश कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई निर्णायक सहमति बन नहीं पाई है.

–

एवाई/वीसी

Share