Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

पाकिस्तान में तीन सिख श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Pakistan में तीन सिख श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

New Delhi, 29 नवंबर . गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर Pakistan गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे से तीन लोगों के लापता होने की खबर ने एक बार फिर Pakistan की सुरक्षा व्यवस्था और तीर्थ यात्रियों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

‘खालसा वॉक्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, सिख श्रद्धालु धार्मिक यात्रा के लिए Pakistan जाते हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना Pakistan Government की जिम्मेदारी होती है. यह पहली बार नहीं है जब India से गए किसी श्रद्धालु के जत्थे से अलग होने की घटना सामने आई हो.

पिछले साल नवंबर में पंजाब के कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए Pakistan गई थीं, लेकिन वह जत्थे के साथ India नहीं लौटीं. बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और इस्लामाबाद में एक Pakistanी नागरिक से शादी कर ली. इस घटना ने धार्मिक यात्रा के लिए जारी किए जाने वाले वीजा के संभावित दुरुपयोग और Pakistan की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए थे.

मौजूदा मामले में इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि कहीं Pakistanी खुफिया एजेंसियों ने इन श्रद्धालुओं से संपर्क तो नहीं किया था. रिपोर्ट में यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या किसी बाहरी दबाव या संगठित गतिविधि की वजह से ये तीनों श्रद्धालु सिख जत्थे से अलग हुए.

रिपोर्ट में कहा गया है कि Pakistan जाने वाले श्रद्धालुओं के दस्तावेजों की जांच से लेकर उनकी सुरक्षित वापसी तक की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जानी चाहिए. इसके अलावा Pakistan जाने वाले धार्मिक जत्थों को भेजने वाले धार्मिक संगठनों, संबंधित Governmentी विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक स्वतंत्रता को प्रभावित किए बिना Pakistan में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए.

रिपोर्ट में कहा गया है कि India Government को इस मुद्दे को गंभीरता से Pakistan Government के सामने उठाना चाहिए. साथ ही Pakistan Government और ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ को यह स्पष्ट करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वे कौन से कदम उठाने जा रहे हैं.

22 नवंबर को 1,822 सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था अटारी-वाघा सीमा के रास्ते Pakistan रवाना हुआ था. यह जत्था गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकने गया था. श्रद्धालुओं को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कार्यालय से श्रद्धा और उत्साह के साथ विदा किया गया था.

एसजीपीसी के अनुसार, इस धार्मिक यात्रा के लिए 1,828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट और वीजा आवेदन Pakistan दूतावास को भेजे गए थे. इनमें से 1,822 लोगों को वीजा मिला, जबकि छह लोगों के आवेदन खारिज कर दिए गए.

इस जत्थे का नेतृत्व एसजीपीसी सदस्य बीबी परमिंदर कौर ने किया. प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारिणी सदस्य रविंदर सिंह खालसा, एसजीपीसी सदस्य गुरनाम सिंह जस्सल, बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला और महाप्रबंधक लखबीर सिंह भी शामिल थे.

–

एवाई/वीसी

Share