Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली भाजपा प्रमुख हर्ष मल्होत्रा ने परिसीमन विधेयक पर डीएमके के रुख की सराहना की

दिल्ली भाजपा प्रमुख हर्ष मल्होत्रा ने परिसीमन विधेयक पर डीएमके के रुख की सराहना की

New Delhi, 29 नवंबर . दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने Sunday को केंद्र Government द्वारा लाए जा रहे परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के डीएमके के ‘दूरदर्शी’ और ‘राष्ट्र-प्रथम’ वाले फैसले का स्वागत किया.

उन्होंने कहा कि समय का पहिया भले ही धीरे चले, लेकिन यह हमेशा अपना हिसाब-किताब पूरा कर ही लेता है.

मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस ने तमिलनाडु में सालों तक डीएमके के साथ मिलकर सत्ता का आनंद लिया है. लेकिन जैसे ही 6 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके को हार का सामना करना पड़ा, कांग्रेस ने उसकी प्रतिद्वंद्वी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (टीवीके) से हाथ मिला लिया, सत्ता में वापसी की और अपने पुराने सहयोगी डीएमके को धोखा दे दिया.

उन्होंने कहा कि आज, केंद्र Government द्वारा लाए गए परिसीमन विधेयक को डीएमके का समर्थन मिलने की खबर देखकर, उसी कांग्रेस ने अपने पूरे नेतृत्व को चेन्नई भेज दिया है और डीएमके नेता एमके स्टालिन के सामने गुहार लगाई है. आज देश की जनता कह रही है कि किस्मत ने कांग्रेस को एक कड़ा सबक सिखाया है.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, जिसने 6 मई को डीएमके की पीठ में छुरा घोंपा था, उसे अपने Political स्वार्थ के चलते महज सात महीने बाद उसी पार्टी के सामने गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

उन्होंने आगे कहा कि काश राहुल गांधी को अब यह समझ आ जाए कि राष्ट्रीय राजनीति में उनकी हैसियत ताश की गड्डी के उस ‘जोकर’ जैसी हो गई है—जिसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जाता है और फिर उसे किनारे कर दिया जाता है.

मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा डीएमके द्वारा लिए गए इस दूरदर्शी और ‘राष्ट्र-प्रथम’ वाले फैसले का स्वागत करती है. कांग्रेस को अब जनता और अपने सहयोगियों को धोखा देने की राजनीति छोड़ देनी चाहिए और देशहित में सोचना शुरू करना चाहिए.

इससे पहले, New Delhi की सांसद बांसुरी स्वराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. इसके तहत परिसीमन (डिलिमिटेशन) के जरिए बढ़ी हुई आबादी के अनुपात में Lok Sabha और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी, और एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी.

उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला ‘नारी शक्ति’ के Political सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया सबसे बड़ा कदम है.

उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा फैलाई जा रही उस गलतफहमी का जवाब देना चाहती हूं, जिसमें कहा जा रहा है कि भाजपा अपनी सत्ता को 25 साल तक बनाए रखने या आरक्षण खत्म करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाना और परिसीमन (डिलिमिटेशन) करना चाहती है.”

–

एमएस/

Share