Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

पुराने एल्बम से निकलीं ‘लगान’ की यादें, राचेल शेली ने शेयर कीं 6 अनदेखी तस्वीरें

पुराने एल्बम से निकलीं ‘लगान’ की यादें, राचेल शेली ने शेयर कीं 6 अनदेखी तस्वीरें

Mumbai , 9 नवंबर . आशुतोष गोवारिकर की सुपरहिट पीरियड ड्रामा फिल्म ‘लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया’ में एलिजाबेथ रसेल का किरदार निभाने वाली ब्रिटिश एक्ट्रेस राचेल शेली ने फिल्म के 25 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादों को साझा किया है.

Actress ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान की कई अनदेखी बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में शेली इंटरनेशनल और इंडियन कास्ट के कई सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं, सभी ने अपने पीरियड कॉस्ट्यूम पहने हुए हैं. यह तस्वीर फिल्म के किसी सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान टीम की लग रही है. एक और ग्रुप तस्वीर में शेली कास्ट और क्रू के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जिसमें एक्टर्स कहानी के ब्रिटिश किरदारों के रूप में दिख रहे हैं.

राचेल शेली ने अपने social media अकाउंट पर अपने पर्सनल एल्बम से 6 तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें को 2001 की इस फिल्म की मेकिंग और कास्ट-क्रू के साथ सेट पर बिताए वक्त की झलक शामिल है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, “मेरे खास एल्बम से आपके लिए कुछ खास तस्वीरें. फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो गए.”

बता दें कि राचेल शेली ने फिल्म लगान में एलिजाबेथ रसेल का किरदार निभाया था, जो क्रूर ब्रिटिश अफसर कैप्टन एंड्रयू रसेल की बहन थी. कैप्टन का किरदार पॉल ब्लैकथॉर्न ने निभाया था.

फिल्म में एलिजाबेथ चम्पावत के ग्रामीणों पर लगाए गए अन्यायपूर्ण तीन गुना लगान से प्रभावित होती हैं और अपने भाई के खिलाफ जाकर चुपचाप ग्रामीणों को क्रिकेट खेलना सिखाती हैं ताकि वे मैच जीतकर टैक्स से मुक्ति पा सकें. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, एलिजाबेथ को भुवन (आमिर खान) से प्यार हो जाता है. जब उसे पता चलता है कि भुवन गौरी से प्यार करता है, जिसका किरदार ग्रेसी सिंह ने निभाया है, तो उसका दिल टूट जाता है.

आशुतोष गोवारिकर द्वारा लिखित और निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान द्वारा निर्मित ‘लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया’ 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी. फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, राचेल शेली, पॉल ब्लैकथॉर्न, कुलभूषण खरबंदा, सुहासिनी मुलय, रघुबीर यादव, राजेश विवेक, यशपाल शर्मा, राज जुत्शी, अखिलेन्द्र मिश्रा और दयाशंकर पांडे सहित कई कलाकार नजर आए थे.

–

एनएस/पीएम

Share