Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ब्रीफिंग, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह की सुरक्षा को लेकर Police की ब्रीफिंग, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चमोली, 9 नवंबर . उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चमोली Police ने तैयारियां तेज कर दी हैं. समारोह में Chief Minister पुष्कर सिंह धामी सहित कई अतिविशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए Police प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

इसी क्रम में Police उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा और Police उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त समस्त Police अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग ली गई.

ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल की समग्र सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. अधिकारियों ने ड्यूटी प्वाइंटों का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए.

Police उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का पर्व है. ऐसे में समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना Police की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी कर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय पर पहुंचने, पूरी सतर्कता बरतने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए.

वहीं, Police उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट ने आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे के संपर्क में रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें.

ब्रीफिंग में यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए. समारोह के दौरान मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है. वीआईपी वाहनों के आवागमन के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है, ताकि आम जनता को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो.

भीड़ प्रबंधन को लेकर भी Police ने विशेष रणनीति बनाई है. कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त Police बल तैनात रहेगा. महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए अलग से मार्ग सुरक्षित रखा जाएगा.

अधिकारियों ने सभी Policeकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए.

–

पीआईएम/एबीएम

Share