Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया में सत्तापक्ष-विपक्ष आमने-सामने, राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

दक्षिण कोरिया में सत्तापक्ष विपक्ष आमने सामने, राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

दक्षिण कोरिया में सत्तापक्ष-विपक्ष आमने-सामने, President कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

सोल, 9 नवंबर . दक्षिण कोरिया में एक विधेयक को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने है. मुख्य विपक्षी पीपुल्स पावर पार्टी (पीपीपी) ने Monday को President कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.

विपक्षी पार्टी सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पारित उस विधेयक का विरोध कर रही है, जिसमें President ली जे म्युंग और अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी आरोपपत्र तैयार किए जाने के मामले की विशेष जांच कराने का प्रावधान है.

योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, पीपीपी नेतृत्व ने President कार्यालय चेओंग वा डे के बाहर सुप्रीम काउंसिल की बैठक की. यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने Friday को नेशनल असेंबली के पूर्ण सत्र में इस विधेयक को पारित कराया था.

विधेयक में एक स्वतंत्र विशेष अभियोजक नियुक्त करने का प्रावधान है, जो पूर्व President यून सुक योल के कार्यकाल के दौरान अभियोजन पक्ष पर लगाए गए आरोपों की जांच करेगा. आरोप है कि तत्कालीन विपक्षी नेता ली जे म्युंग और अन्य लोगों के खिलाफ मामले तैयार करने के लिए सबूत गढ़े गए और झूठी गवाही दिलाई गई.

पीपुल्स पावर पार्टी ने इस विधेयक को President ली के खिलाफ दर्ज सभी आरोपपत्रों को खत्म करने की कोशिश बताया है. पार्टी के नेता जांग डोंग ह्योक ने कहा कि यह विधेयक President कार्यालय तक पहुंच गया है और Tuesday को कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधेयक को मंजूरी दी गई तो जनता इसके खिलाफ प्रतिक्रिया देगी और महाभियोग जैसे विकल्प भी सामने आ सकते हैं.

President ली जे म्युंग पर सेओंगनाम के मेयर और ग्योंगगी प्रांत के गवर्नर रहते हुए कथित भ्रष्ट विकास परियोजनाओं, उत्तर कोरिया को अवैध धन भेजने और Governmentी क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग से जुड़े आरोप हैं. हालांकि, President बनने के बाद संविधान के एक प्रावधान के तहत उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमों की सुनवाई स्थगित है. संविधान President को विद्रोह या देशद्रोह के मामलों को छोड़कर पद पर रहते हुए आपराधिक अभियोजन से छूट देता है.

विपक्षी पार्टी ने Friday को नेशनल असेंबली के बाहर रैली की थी और Saturday को ग्योंगबोक पैलेस के पास भी बड़ा प्रदर्शन किया. Monday को President कार्यालय के बाहर एक-एक व्यक्ति के क्रमिक विरोध प्रदर्शन की शुरुआत भी की गई. पार्टी ने Tuesday को अपने सांसदों की बैठक President कार्यालय के बाहर आयोजित करने का ऐलान किया है.

–

केआर/

Share