इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

तेल अवीव, 9 नवंबर . इजरायल में नई Government के गठन को लेकर Political गतिविधियां तेज हो गई हैं. पूर्व सेना प्रमुख और विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट ने Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू के सहयोगी दलों से संपर्क कर अपनी Government में शामिल होने का न्योता दिया है.
उन्होंने इजरायल के हालात को संवदेनशील मानते हुए कहा, “देश गंभीर Political और कूटनीतिक संकट से गुजर रहा है और इससे बाहर निकलने के लिए व्यापक राष्ट्रीय आपातकालीन Government बनाने की जरूरत है.”
इजरायल के President इसाक हर्जोग ने Sunday (8 नवंबर) को Government गठन को लेकर फैसला लिया. उन्होंने आइजेनकोट को नई Government बनाने का आधिकारिक जिम्मा सौंपा. इसके लिए उन्हें 28 दिन का समय दिया गया है. जरूरत पड़ने पर President उन्हें 14 दिन का अतिरिक्त समय भी दे सकते हैं. नई Government बनाने के लिए संसद में 120 में से कम से कम 61 सदस्यों का समर्थन जरूरी है.
आइजेनकोट ने अपनी पार्टी याशर के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की ओर से नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच की दक्षिणपंथी पार्टी ‘रिलीजियस जायोनिज्म’ को भी साथ आने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि, उनकी शर्त है कि गठबंधन Government का नेतृत्व वह स्वयं करेंगे.
आइजेनकोट ने कहा, “इजरायल ऐसी आपात स्थिति में पहुंच गया है, जहां से वापसी मुश्किल हो सकती है. राष्ट्रीय आपातकालीन Government बनाने की जरूरत है और इसके लिए रचनात्मक और असाधारण Political कदम उठाने होंगे.”
इजरायल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिलीं, जबकि नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें हासिल हुईं. इस तरह दोनों खेमे बहुमत के 61 सीटों के आंकड़े से पीछे रह गए.
Government गठन की इस कवायद में अरब बहुल दलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है. इन दलों ने आइजेनकोट के समर्थन में अपनी सहमति जताई है. हालांकि, उनके विपक्षी गठबंधन के कुछ सहयोगी अरब दलों के साथ Government बनाने के पक्ष में नहीं हैं. आइजेनकोट के सामने अति-रूढ़िवादी यहूदी दलों का समर्थन हासिल करने का विकल्प भी है, लेकिन इन दलों की प्रमुख मांगों में उनके समुदाय को अनिवार्य सैन्य सेवा से छूट देना शामिल है. आइजेनकोट इसके उलट सभी नागरिकों के लिए समान सैन्य सेवा की व्यवस्था चाहते हैं.
इस बीच नेतन्याहू ने भी आइजेनकोट के साथ राष्ट्रीय एकता की Government बनाने का प्रस्ताव रखा है. हालांकि, दोनों नेताओं के बीच सत्ता में साझेदारी को लेकर सहमति बनना अभी स्पष्ट नहीं है.
–
केआर/


