Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

दिल्ली में पटाखा फटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली में पटाखा फटने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, Police ने शुरू की जांच

New Delhi, 9 नवंबर . दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों और आग लगने की घटनाओं ने दिल्ली से लेकर Mumbai तक चिंता बढ़ा दी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला में पटाखा फोड़ने के दौरान एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. वहीं, Mumbai में दिवाली के मौके पर आग लगने की 25 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं.

दिल्ली Police के अनुसार, Monday , 9 नवंबर को नरेला में एक 10 वर्षीय बच्चा पटाखे फोड़ रहा था. इसी दौरान पटाखा उसके हाथ में ही फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

Police ने बताया कि फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे के हाथ में कौन सा पटाखा फटा था और विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ. मामले की जांच जारी है. Police घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.

इस बीच, दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में Sunday शाम एक रबर फैक्ट्री में आग लगने की घटना भी सामने आई. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, Sunday रात करीब 8:33 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कार्रवाई की. इसके बाद मौके पर कूलिंग ऑपरेशन भी जारी रहे. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

उधर, Mumbai में भी दिवाली के दौरान आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. अब तक शहर के अलग-अलग इलाकों में आग लगने की 25 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं. इनमें अंधेरी, डोंगरी, कांदिवली और विद्याविहार समेत कई इलाके शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि इन घटनाओं में पटाखों के साथ-साथ अन्य कारणों से भी आग लगी. घटनाओं की सूचना मिलने के बाद Mumbai दमकल विभाग की टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया.

दिवाली के दौरान सामने आई इन घटनाओं ने एक बार फिर पटाखों के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने और आग से बचाव के इंतजामों की जरूरत को रेखांकित किया है. खासकर बच्चों को पटाखे चलाते समय अकेला नहीं छोड़ने और सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है.

–

डीएससी

Share