झारखंड के गोड्डा में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या; खेत में मिला धड़, सिर गायब

गोड्डा, 5 नवंबर . Jharkhand के गोड्डा जिले में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची की गला रेतकर और सिर काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. Thursday की सुबह ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में खेत से बच्ची का सिर कटा हुआ शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में भारी सनसनी फैल गई. घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची Police ने बच्ची का धड़ बरामद किया है, जबकि कटा सिर अब तक नहीं मिल पाया है.
ग्रामीणों के अनुसार, वारदात Wednesday देर रात अंजाम दी गई है. बच्ची रोजाना की तरह Wednesday रात अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी. लेकिन सुबह जब परिजनों की आंख खुली और बच्ची बिस्तर पर नहीं दिखी, तो उसकी तलाश शुरू हुई. कुछ ही देर बाद गांव के एक खेत में उसका शव मिलने की सूचना मिली. परिजनों को यह बात अब तक समझ नहीं आ रही है कि आखिर आधी रात को बच्ची कब, कैसे और किन संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बाहर निकली या ले जाई गई.
सबसे खौफनाकम बात यह है कि खेत में सिर्फ बच्ची का धड़ मिला है जबकि उसका सिर घटनास्थल से गायब है. घटना की गंभीरता को भांपते हुए ललमटिया थाना Police तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की घेराबंदी की और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने शुरू किए. इस वीभत्स हत्याकांड के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं.
स्थानीय लोगों ने इस नृशंस हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र, नरबलि या अंधविश्वास से जुड़े किसी कारनामे की आशंका जताई है. हालांकि, Police का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. Police तकनीकी अनुसंधान, फॉरेंसिक जांच और पारिवारिक रंजिश सहित सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर गहराई से छानबीन कर रही है.
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से डहुआ गांव और आसपास के पूरे इलाके में भारी दहशत, भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है. आक्रोशित ग्रामीणों ने Police प्रशासन से मांग की है कि इस वारदात में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. Police आरोपियों का सुराग पाने के लिए आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर रही है.
–
एसएनसी/पीएम


