देहरादून में सैनिकों के साथ सीएम धामी ने मनाई दीपावली, जवानों के जज्बे को किया सलाम

देहरादून, 7 नवंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Saturday को देहरादून में सैनिकों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने गढ़वाल रेजिमेंट के वीर जवानों के साथ दीपोत्सव की खुशियां साझा की और उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला. Chief Minister ने जवानों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.
इस अवसर पर से बात करते हुए Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपावली हमारा विशेष पर्व है और ऐसे समय में राइफल्स के जवानों के बीच आना उनके लिए बेहद भावुक करने वाला क्षण है. उन्होंने कहा कि सभी जवान अपने परिवारों से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, इसके बावजूद उनके अंदर देश के लिए समर्पण और सेवा की भावना हमेशा बनी रहती है.
Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जवानों के मन में देश के लिए हर समय काम करने की लालसा और इच्छा होती है. यही जज्बा सभी को प्रेरित करता है कि अपने कर्तव्यों में आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश सर्वोपरि है, देश प्रथम है और देश को ध्यान में रखकर ही कार्य करना चाहिए. दीपावली के पावन अवसर पर उन्होंने सभी जवानों, उनके अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
वहीं, social media प्लेटफॉर्म एक्स पर देहरादून में सैनिकों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून में गढ़वाल रेजिमेंट के वीर जवानों के साथ दीपावली मिलन समारोह में सहभागिता कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं.”
एक अन्य एक्स पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “दीपावली हर्ष और उल्लास का पर्व है, हमारे वीर जवान ऐसे अनेक पर्व अपने परिवार से दूर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा करते हुए बिताते हैं.”
कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने जवानों के साथ काफी समय बिताया. उन्होंने जवानों की सेवा भावना की सराहना की. जवानों ने भी Chief Minister के अपने बीच आने पर खुशी जताई.
–
पीआईएम/एएस


