Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सोनिया गांधी के मुंह से डेमोक्रेसी की बात शोभा नहीं देती: प्रवीण खंडेलवाल

सोनिया गांधी के मुंह से डेमोक्रेसी की बात शोभा नहीं देती: प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 7 नवंबर . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के लोकतंत्र पर दिए एक बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के मुंह से डेमोक्रेसी की बात शोभा नहीं देती.

से बातचीत में BJP MP ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने देश में प्रजातंत्र का, लोकतंत्र का गला घोंटा और इमरजेंसी देश के अंदर लगाई. लगभग 6 दशकों तक कांग्रेस की Government रही, तो देश कहीं दिखाई नहीं देता था और देश एक डरपोक तरीके से नजर आ रहा था. लेकिन पिछले 12 वर्षों के अंदर Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आज देश ने हर तरीके से अपनी प्रगति हासिल की है, India का विश्व में एक नया स्थान बना है. हम चौथी से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर चल पड़ेंगे.

दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-III लागू होने पर BJP MP ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण कोई आज पहली बार नहीं हुआ है. हमारी पार्टी से पहले जब आम आदमी पार्टी का शासन था, काश उन्होंने प्रदूषण से बचाने के लिए कुछ कदम उठाए होते, तो स्थिति बेहतर होती, लेकिन उन्होंने एक भी कदम नहीं उठाया. लेकिन जब से हमारी Government आई है, हम प्रदूषण की लड़ाई लड़ रहे हैं, हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जा रही है. प्रदूषण के जो-जो कारण हैं, उनकी स्टडी करके उन्हें समाप्त करने की चेष्टा कर रहे हैं.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने त्योहारों के दौरान रिकॉर्ड खरीदारी करने के लिए नागरिकों को धन्यवाद दिया.

BJP MP ने कहा कि पिछले 1 महीने से अधिक समय से और उसके बाद राहुल गांधी की 1 नवंबर की रैली के कारण, उससे पहले जो आंदोलन, धरने-प्रदर्शन हुए, दिल्ली का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया था. लेकिन 2 नवंबर से लेकर आज तक दिल्ली वालों ने दिल्ली के व्यापारियों का दिल जीत लिया. आज दिल्ली के हर बाजार में जिस तरीके से भीड़ उमड़ी है, दिल्ली के 1 लाख करोड़ रुपए के कारोबार के लगभग पास हम पहुंच चुके हैं और उसे लगभग पार ही कर लिया है.

उन्होंने कहा, “सबसे पहले तो मैं दिल्ली के तमाम व्यापारियों की ओर से समस्त दिल्ली वालों को आभार जताना चाहता हूं. दिल्ली के लोगों ने राहुल गांधी, विपक्षी पार्टी और उन सारे लोगों को, जो आंदोलन के कारण दिल्ली को तहस-नहस कर रहे थे, करारा जवाब दिया. पूरे देश भर में दीपावली के मौके पर 7 लाख करोड़ रुपए के व्यापार का आंकड़ा था. अभी जो सूचना मिल रही है, उसके अनुसार 6 लाख करोड़ का कारोबार हो चुका है. दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा और अन्य त्योहार बाकी हैं, हमें पूरी उम्मीद है कि सात लाख करोड़ का आंकड़ा भी पार होगा.”

BJP MP ने कहा कि खुशी की बात यह है कि पीएम मोदी के लोकल फॉर वोकल मुहिम के तहत खरीदारी हो रही है. जिस तरह से लोग खरीदारी कर रहे हैं, उससे एक बात तो साफ हो गई कि दीपावली देश का आर्थिक महोत्सव है.

–

डीकेएम/एएस

Share