बिहार में एक-एक माफिया का हिसाब-किताब किया जाएगा : मृत्युंजय तिवारी

Patna, 7 नवंबर . बिहार के भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने Saturday को बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बातें उनके मुंह से अच्छी नहीं लगती है. जनता वह दौर नहीं भूली है जब उनकी Governmentों में गुंड़ों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था.
Patna में से बातचीत में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में राजद की Government में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलता था. तेजस्वी यादव अपराधियों में जाति ढूंढ रहे हैं. अपराधी की कोई जाति नहीं होती है, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है. सम्राट Government की Police पर कोई अपराधी गोली चलाएगा तो उसे, उसी भाषा में जवाब मिलेगा. बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि अपराधी यो तो अपराध छोड़ें नहीं तो बिहार छोड़ दें अन्यथा कार्रवाई जरूर होगी. एक-एक माफिया का हिसाब किताब बराबर किया जाएगा. कानून का राज स्थापित होकर रहेगा.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के द्वारा केंद्र Government की आलोचना करने पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें India की सामाजिक एकता का मतलब भी पता है? उन्हें India की संस्कृति और सामाजिक एकता के बारे में क्या पता होगा? उन्हें अब आराम करना चाहिए. अगर उनका सपना अपने बेटे को Prime Minister बनाने का है, तो यह कभी पूरा नहीं होने वाला. राहुल गांधी वर्तमान में विपक्ष के नेता हैं, अगले चुनाव में वे नेता विपक्ष की भूमिका में भी नहीं रह पाएंगे.
उन्होंने कहा कि यह लोग सनानत संस्कृति के विरोधी हैं. India की एकता व अखंडता बरकरार है और किसी भी कीमत पर कायम रहेगी, सोनिया गांधी को ज्ञान देने की जरूरत नहीं है.
ममता बनर्जी की पार्टी एआईटीसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर भाजपा नेता ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि उन पर हमला कौन करेगा? वे खुद हमलावरों के साथ घूमते थे और भाजपा नेताओं पर हमले करवाते थे. अब इस पर रोने-धोने का कोई मतलब नहीं है. यह लोग सत्ता में किस तरह से अराजकता लाए थे, किसी से छिपा नहीं है. बंगाल की जनता ने यह सब अपनी आंखों से देखा है.
राहुल गांधी के आवास पर दीपावली मिलन समारोह को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि वे दीपावली पर मिलन क्या करेंगे? रामलीला मैदान में उनकी रैली फ्लॉप हो गई. सांत्वाना देने लोग जा रहे हैं, राहुल गांधी बैचेन आत्मा है, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें. जनता हर जगह रिजेक्ट कर रही है, वोट चोरी का जो कैसेट वे बजा रहे थे, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ उसका जवाब है. अब राहुल गांधी को चिंता इस बात की है कि कांग्रेस को यूपी में सपा के मुखिया कितना सीट देंगे, इसीलिए दीपावली मिलन कर रहे हैं.
वोटर लिस्ट से बाहर हुए लोगों को आयोग की ओर से एक और मौका दिए जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव आयोग समय-समय पर पूरी व्यवस्था का आकलन करती है, समीक्षा करती है और जहां भी कमी महसूस होती है, कमी को ठीक करती है. चुनाव आयोग की प्रथामिकता है कि भारतीय नागरिक वोटर बनें, वोट का अधिकार रखे और आयोग इसी के तहत काम करती है.
कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च को लेकर उन्होंने कहा कि यह लोग देशविरोधी ताकतों से मिले हुए हैं. इनका पहला बार प्रदर्शन हुआ तो Government ने उनकी बातों को माना और कार्रवाई की. अब जनता भी जान चुकी है कि यह कॉकरोच सिर्फ उपद्रव फैलाते हैं, इनका Political एजेंडा कांग्रेस के साथ मिलकर Government को अस्थिर करना है.
–
डीकेएम/पीएम


