लालकृष्ण आडवाणी हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणा, देश हमेशा याद रखेगा उनका योगदान : भाजपा विधायक अजय महावर

दिल्ली/Mumbai , 8 नवंबर . भाजपा विधायक अजय महावर ने लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 99वें जन्मदिन पर बधाई दी और नक्सलवाद के खिलाफ मोदी Government की कार्रवाई और ‘डबल इंजन’ Government के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बात की.
पूर्व उप Prime Minister और India रत्न लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा, “लाल कृष्ण आडवाणी हमारे लिए एक बहुत महान नेता हैं. वे हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणा हैं, उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी और समाज को समर्पित कर दिया. मैं उन भाग्यशाली लोगों में से हूं, जिन्हें उनसे मिलने का मौका मिला. मुझे आज भी वह दिन याद है जब उनकी रथ यात्रा गुजर रही थी, और मैंने उन्हें माला पहनाई थी. वे एक महान बुद्धिजीवी हैं, और देश उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखेगा.”
बस्तर में पीएम मोदी के भाषण पर भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा, “उन्होंने बिल्कुल सही बात कही है. आज Prime Minister मोदी के नेतृत्व में, गृह मंत्री अमित शाह ने एक चमत्कार कर दिखाया है. उन्होंने नक्सलवाद को पूरी तरह से जड़ से खत्म कर दिया है. एक समय था जब दीपावली के दौरान बड़े Naxalite नेता बड़े पैमाने पर नरसंहार किया करते थे. आज इस धरती से नक्सलवाद का सफाया हो चुका है. यह और भी बड़े जश्न का हकदार है.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं Prime Minister के बयान का समर्थन करता हूं. सच में, एक दिन ऐसा जरूर आएगा. अगर हम हर साल यह संकल्प लें, जैसे इस साल India नक्सलवाद-मुक्त हुआ है, कि हम इसे आतंकवाद-मुक्त, बेरोजगारी-मुक्त और गरीबी-मुक्त भी बनाएंगे.”
वहीं, Mumbai में शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने अखिलेश यादव की राम मंदिर यात्रा की आलोचना की, बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर निशाना साधा और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की.
आनंद दुबे ने कहा, “आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी हमारे नेता और हमारे मार्गदर्शक हैं, हमें 1990 का वह दशक याद है, जब Gujarat से अयोध्या की पवित्र भूमि तक ‘राम रथ यात्रा’ निकाली गई थी.”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन के लिए जाने के कार्यक्रम पर शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कहा, “अखिलेश जी, आप राम मंदिर क्यों जा रहे हैं? आपको कहीं और जाना चाहिए, कहीं और जाने के बारे में आजम खान से बात करें.”
–
एससीएच/एबीएम


