औरंगाबाद में वीर कुंअर पूजा की धूम, यदु कुल ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा, गाय पूजन और डगर से गूंजा गांव

Patna, 9 नवंबर . बिहार के औरंगाबाद में Monday को शहर से लेकर सुदूरवर्ती इलाकों तक भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की धूम रही. यह पूजा खासकर यदु कुल के लोगों द्वारा की जाती है, जहां कहीं वीर कुंअर के रूप में तो कहीं गोवर्धन धारी के रूप में भगवान की आराधना की गई.
आज के दिन की सबसे बड़ी विशेषता गाय की पूजा है. सुबह होते ही यदु कुल के लोग पौराणिक परंपरा के तहत गांव के सभी घरों में जाकर डगर देते हैं. बिरहा गाते हैं. इस दौरान वे गाय के खुर की पूजा और खूंटा पूजन करते हैं और घर मालिक को सभी मनोरथ पूर्ण होने का आशीर्वाद देते हैं.
इसके बाद भक्त स्नान कर बाबावीर कुंअर के स्थान पर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान गांव के हर घर से धूप, घी और प्रसाद चढ़ाने की परंपरा निभाई गई. कहीं भगवान को गोवर्धन धारी के रूप में छप्पन प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया गया, तो कहीं विशेष मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा परंपरा के अनुसार बकरे की बलि भी दी गई.
वीर कुंअर पूजा को लेकर भक्त चंद्रदेव यादव ने समाचार एजेंसी को बताया कि यह परंपरा हमारे पूर्वजों के समय से चली आ रही है. आज हम भी अपने कुल की इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. आज के दिन गांव के हर घर में जाकर डगर देते हैं, गाय की खुर पूजा करते हैं और घर मालिक को आशीर्वाद देते हैं.
एक अन्य श्रद्धालु तपेश्वर राम ने बताया कि यह सिर्फ पूजा नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान है. उन्होंने कहा कि लक्ष्मी पूजा के अवसर पर हम लोग संपूर्ण गांव में डगर देते हैं. बिरहा गाते हैं. इस दौरान लोग अपनी इच्छा से हमें दक्षणा और दान देते हैं. इस दौरान पूरे दिन गांवों में भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा.
–आईएएनएएस
डीके/वीसी


