Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

40 साल बाद गोलियों की जगह गूंजे दिवाली के पटाखे, गढ़चिरौली के बिनागुंडा में पहली बार मनी ‘माओवाद मुक्त दिवाली’

40 साल बाद गोलियों की जगह गूंजे दिवाली के पटाखे, गढ़चिरौली के बिनागुंडा में पहली बार मनी ‘माओवाद मुक्त दिवाली’

गढ़चिरौली, 8 नवंबर . Maharashtra के गढ़चिरौली जिले के जिस जंगल में कभी माओवादियों के डर से गोलियों की आवाज गूंजती थी, वहां अब दिवाली के पटाखों की गूंज सुनाई दे रही है. करीब 40 साल तक माओवादी हिंसा और संघर्ष का सामना करने वाले बिनागुंडा में पहली बार ‘माओवाद मुक्त दिवाली’ मनाई गई. इस मौके पर गढ़चिरौली के Police अधीक्षक एम. रमेश ने स्थानीय नागरिकों और Police जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया.

Police अधीक्षक एम. रमेश ने कहा कि जनवरी 2026 में बिनागुंडा में अग्रिम परिचालन अड्डे (एओपी) की स्थापना के बाद ऑपरेशन ‘अंतिम प्रहार’ के जरिए जिले को पूरी तरह माओवाद मुक्त बनाने में सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि अब Police का प्रयास इलाके में शांति, सुरक्षा और विकास को मजबूत करने के साथ लोगों के मन से डर खत्म कर उनमें विश्वास पैदा करना है.

एसपी एम. रमेश ने कहा, “पहले इस जंगल में नक्सल के डर का अंधेरा था, गोलियों की आवाज आती थी. आज 40 साल के संघर्ष के बाद यहां दिवाली के पटाखों की आवाज है. हम घर-घर जाकर दीया जलाकर लोगों के मन में प्रकाश और विश्वास जगा रहे हैं. इसका पूरा श्रेय सी-60, सीआरपीएफ, एसआरपीएफ और जिला Police के जवानों के त्याग को जाता है.”

गढ़चिरौली Police की ओर से Sunday को पूरे जिले में ‘माओवाद मुक्त दिवाली’ मनाई गई. Police के मुताबिक, जिले के सभी 70 Police थानों, उपथानों और Police सहायता केंद्रों में स्थानीय नागरिकों के साथ दिवाली का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को मिठाइयां और पटाखे बांटे गए.

Police अधीक्षक एम. रमेश ने दुर्गम क्षेत्र स्थित बिनागुंडा Police सहायता केंद्र पहुंचकर स्थानीय लोगों और जवानों के साथ त्योहार मनाया. वहीं, अपर Police अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधिरा ने गर्देवाड़ा, अपर Police अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज ने पेंढरी और अपर Police अधीक्षक अहेरी हर्षवर्धन बी.जे. ने जिमलगट्टा में नागरिकों के साथ दिवाली मनाई.

इस दौरान माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके लोगों को भी मिठाइयां और पटाखे वितरित किए गए. गढ़चिरौली स्थित नवजीवन वसाहत में वरिष्ठ Police अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पित माओवादी सदस्यों के साथ दिवाली मनाई गई और उनके साथ पारंपरिक दिवाली पकवानों का आनंद लिया गया.

दिवाली के मौके पर जिले के दुर्गम और सूखाग्रस्त इलाकों के किसानों के लिए भी विशेष सामाजिक पहल की गई. गढ़चिरौली Police, Police दादालोरा खिड़की, प्रोजेक्ट कृषि समृद्धि, सेवा मित्र मंडल और आदर्श मित्र मंडल पुणे के संयुक्त सहयोग से किसानों को अनाज, खाद्य सामग्री और दिवाली के पारंपरिक पकवान वितरित किए गए.

Police अधीक्षक एम. रमेश ने कहा कि माओवाद मुक्त गढ़चिरौली बनाने की दिशा में केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, जनभागीदारी, आपसी विश्वास और विकास की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. Police और नागरिकों के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करके शांतिपूर्ण, सुरक्षित और विकसित गढ़चिरौली बनाने के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे.

Police के अनुसार, यह पूरा आयोजन Police अधीक्षक के निर्देश और मार्गदर्शन में अतिरिक्त Police अधीक्षकों, उपविभागीय Police अधिकारियों, थाना प्रभारियों और Police जवानों के सहयोग से किया गया.

–

डीएससी

Share