Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने दी जान, ग्रांट रोड स्टेशन पर लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने दी जान, ग्रांट रोड स्टेशन पर लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या

नालासोपारा, 7 नवंबर . Maharashtra के नालासोपारा में घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने Mumbai के ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. एक ही परिवार में कुछ ही घंटों के भीतर हुई इन दो घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया.

नालासोपारा Police स्टेशन के अनुसार, नालासोपारा पश्चिम स्थित अलफातीफा बिल्डिंग, अमन नगर, टाकीपाड़ा निवासी मजीद हनीफ खान (50) को अपनी पत्नी तबस्सुम मजीद खान के चरित्र पर शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी.

बताया गया कि तबस्सुम घर में छोटे बच्चों की ट्यूशन क्लास चलाती थीं. बच्चों को छोड़ने और लेने के लिए उनके माता-पिता घर आते थे. इसी बात को लेकर मजीद पत्नी पर संदेह करता था और अक्सर विवाद करता था. दर्ज शिकायत के मुताबिक, 6 नवंबर की रात परिवार ने साथ खाना खाया और देर रात तक टीवी देखा. इसके बाद बेटी हॉल में सोने चली गई, जबकि माता-पिता बेडरूम में थे.

7 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे बेटी की नींद खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला. बेडरूम में पहुंचने पर उसने मां तबस्सुम को फर्श पर बेसुध हालत में पाया. उनके चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे, जबकि पिता घर से गायब थे.

आरोप लगाया कि उसके पिता मजीद खान ने ही मां के चेहरे और गर्दन पर हमला कर उनकी हत्या की और मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर नालासोपारा Police मौके पर पहुंची. Police ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की.

इसी बीच खबर सामने आई कि आरोपी मजीद हनीफ खान ने Mumbai के ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. पत्नी की हत्या के आरोप के बाद पति की आत्महत्या की इस घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया. अब Police दोनों घटनाओं की परिस्थितियों, घटनाक्रम और आपसी संबंधों की जांच कर रही है.

–

डीसीएच/

Share