Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या, प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

कोलकाता में लिव इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या, प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या, प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

कोलकाता, 8 नवंबर . पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बाहरी इलाके गारिया में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में Police ने Sunday को मृतक की प्रेमिका और उसकी मां को गिरफ्तार किया है.

मृतक की पहचान सार्थक Government के रूप में हुई है. वह साल्ट लेक के सेक्टर-5 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था. Saturday रात उसका शव गारिया स्थित किराए के फ्लैट से बरामद किया गया. वह इस फ्लैट में अपनी लिव-इन पार्टनर संचालिका बसु के साथ रहता था.

Police के मुताबिक, Saturday रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान संचालिका ने कथित तौर पर धारदार हथियार से सार्थक के कंधे पर वार कर दिया. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल सार्थक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की शुरुआती जांच के बाद Police ने संचालिका बसु को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद हत्या में संलिप्तता के संदेह में उसकी मां मौमिता बसु को भी गिरफ्तार किया गया. जांचकर्ताओं को संदेह है कि हत्या में संचालिका की मां की भी भूमिका हो सकती है. Police दोनों आरोपियों से हिरासत में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है.

Police के अनुसार, सार्थक Government उत्तर 24 परगना जिले के बारासात का रहने वाला था. उसने संचालिका बसु के साथ गारिया में किराए पर फ्लैट लिया था. संचालिका टेक्नो इंडिया इंस्टीट्यूट की छात्रा बताई जा रही है.

फिलहाल, दोनों के बीच विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. Police इस बात की जांच कर रही है कि हत्या केवल आपसी विवाद का नतीजा थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था. साथ ही, हत्या में संचालिका की मां की कथित भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

काली पूजा के दौरान हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है.

–

डीएससी

Share