Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार: नेपाल से भारत लाई जा रही थी अफीम, 20 लाख के मादक पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बिहार: नेपाल से India लाई जा रही थी अफीम, 20 लाख के मादक पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी, 9 नवंबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में Police और सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 2.050 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है.

तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ई-रिक्शा और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

Police के अनुसार, छौड़ादानों थाना क्षेत्र के महुआवा स्थित एसएसबी की 71वीं वाहिनी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से मादक पदार्थ लेकर India में प्रवेश करने वाले हैं.

सूचना मिलने के बाद इसकी पुष्टि और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल Police पदाधिकारी (एसडीपीओ), रक्सौल के नेतृत्व में Police की एक विशेष टीम गठित की गई. इसके बाद Police और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छौड़ादानों थाना क्षेत्र के ग्राम धरहरी के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की. इसी दौरान एक ई-रिक्शा की जांच की गई, जिसमें से 2.050 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ.

मौके से ई-रिक्शा पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानों थाना क्षेत्र के मसही गांव निवासी फिरोज अहमद, जीतपुर गांव निवासी विपिन कुमार और नेपाल के बारा जिले के सिमरौनगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़िया (चिकनी) गांव निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है.

Police ने बरामद मादक पदार्थ के साथ ई-रिक्शा और तीन मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. इस संबंध में संबंधित थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. इस कार्रवाई में एसडीपीओ सदर-रक्सौल मनीष आनंद और छौड़ादानों थानाध्यक्ष Police अवर निरीक्षक राजीव कुमार सहित Police टीम की अहम भूमिका रही.

–

एमएनपी/एएसएच

Share