गिरिडीह के यूको बैंक डकैती मामले में तीन गिरफ्तार, लूटा गया पांच करोड़ रुपए का गोल्ड और राशि बरामद नहीं

गिरिडीह, 9 नवंबर . Jharkhand के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में दिनदहाड़े हुई करोड़ों रुपए की डकैती के मामले में Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन बरामद किए गए हैं.
हालांकि, बैंक से लूटे गए करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के सोने के पैकेट और 11.50 लाख रुपये नकद की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है.
Police अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. Police के अनुसार, पांच नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे धनवार थाना क्षेत्र के धनवार चौक स्थित यूको बैंक में पांच हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला था.
अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक के लॉकर से सोने के पैकेट और करीब 11.50 लाख रुपए नकद लूट लिए थे. लूटे गए सोने की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपए बताई गई है. इस संबंध में धनवार थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.
मामले की जांच के लिए Police ने पांच विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) गठित किए थे. इन टीमों ने cctv फुटेज की जांच और विभिन्न रास्तों पर नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान Police को पता चला कि वारदात के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से भाग रहे थे.
जमुआ थाना क्षेत्र के बरदबटिया गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. इसके बाद अपराधी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले.
Police ने जंगल की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और मो. रिजवान को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखी गई तीन जिंदा कारतूस से लोडेड पिस्टल बरामद की गई. रिजवान से पूछताछ के आधार पर Police ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा जंगल में छापेमारी कर सुलतान अली उर्फ रॉकी को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया.
वहीं, आयुष पांडेय को चार जिंदा कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया. Police ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है. कार्रवाई में दो अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो जब्त किए जाने की जानकारी भी Police ने दी है.
गिरफ्तार आरोपियों में मो. रिजवान देवघर नगर थाना क्षेत्र के संतसंग सुरा तिलवाना का निवासी है. सुलतान अली उर्फ रॉकी गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह का रहने वाला है, जबकि आयुष पांडेय देवघर के गुल्ली पाथर का निवासी है.
Police के मुताबिक, रिजवान के खिलाफ मधुपुर थाना में वर्ष 2024 में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है. सुलतान अली उर्फ रॉकी के खिलाफ वर्ष 2025 में मधुपुर थाना में डकैती का मामला दर्ज किया गया था.
Police ने बताया कि लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी तथा वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इसके लिए तीन और विशेष जांच दल गठित किए गए हैं. कार्रवाई में एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, धनंजय राम, अमरेन्द्र कुमार, डीएसपी-2 आरके राणा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के Police अधिकारी और जवान शामिल थे.
–
एसएनसी/एएसएच


