बंगाल के दिनहाटा में पंचायत सदस्य के पति पर गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप

कोलकाता, 7 नवंबर . पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा थाना क्षेत्र के एक गांव में भाजपा की पंचायत सदस्य के पति और उसके सहयोगियों पर चार महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. Police ने Saturday को बताया कि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है.
यह घटना दिनहाटा में एक सप्ताह पहले हुई ऐसी ही एक अन्य घटना के बाद सामने आई है. उस मामले में तृणमूल कांग्रेस की एक पंचायत सदस्य के देवर और उनकी आठ महीने की गर्भवती पत्नी पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया था. बाद में महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था. कूचबिहार जिला Police के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
Police अधिकारी ने कहा, “पीड़िता से बात की गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है.”
पीड़िता फिलहाल दिनहाटा उप-जिला अस्पताल में भर्ती है. उसने मीडिया को बताया कि स्थानीय पंचायत सदस्य बीना बर्मन के पति भवसिंधु बर्मन और उनके साथियों ने उसके पति की पिटाई की. जब वह अपने पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की. इसके बाद रात में उसे दिनहाटा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला के मुताबिक, दोपहर में उसका अल्ट्रासाउंड भी किया गया.
हालांकि, सिताई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकु Government ने आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, पंचायत सदस्य के घर पर विवाहेतर संबंधों से जुड़े एक मामले में मध्यस्थता बैठक हुई थी. इसमें भाजपा के दो अन्य ग्राम पंचायत सदस्य भी मौजूद थे. बैठक में बातचीत हुई थी, लेकिन किसी के साथ मारपीट नहीं हुई. उन्होंने आरोपों को निराधार बताया. इस बीच, पीड़िता के परिजनों ने Friday दोपहर दिनहाटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में भाजपा पंचायत सदस्य समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं.
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले दिनहाटा के बाराशकदल ग्राम पंचायत के कुचनी गांव में तृणमूल पंचायत सदस्य के देवर और उनकी आठ महीने की गर्भवती पत्नी पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हमला किया था. इसके बाद महिला ने दिनहाटा उप-जिला अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया था. इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था. मामले में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिनमें से साहेबगंज Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं.
अब दिनहाटा में गर्भवती महिला के साथ मारपीट का नया मामला सामने आने के बाद इलाके में एक बार फिर Political सरगर्मी बढ़ गई है.
–
डीएससी


