Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सोनिया गांधी के बयान का इमरान मसूद ने किया समर्थन, कहा-नुकसान काफी ज्यादा, ठीक करने में बहुत समय लगेगा

सोनिया गांधी के बयान का इमरान मसूद ने किया समर्थन, कहा नुकसान काफी ज्यादा, ठीक करने में बहुत समय लगेगा

सोनिया गांधी के बयान का इमरान मसूद ने किया समर्थन, कहा-नुकसान काफी ज्यादा, ठीक करने में बहुत समय लगेगा

New Delhi, 7 नवंबर . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की ओर से केंद्र Government की कार्यशैली पर दिए बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इस Government ने लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया है, जिसे ठीक करने में बहुत समय लगेगा.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपी में Government होने के बावजूद भी भाजपा की पदयात्रा फ्लॉप हो रही है, लोग इनके साथ नहीं आ रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता को लूटकर घोर पाप किया, इसकी सजा मिलेगी.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा की पदयात्रा में लोग जुट नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि Government और इनके लोग भी सिर्फ झूठ बोलते हैं कि 9 लाख नौकरी दे दी गई, मुझे बताओं कि कहां है नौकरी. 9 लाख नौकरी का मतलब है कि एक जिले में पांच से सात हजार नौकरी तो मिली होगी. बताओ कौन से जिले में कितनी नौकरी मिली.

उन्होंने नितिन नवीन के एक और बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि हम देश की चिंता करते हैं, भाजपा सिर्फ अपने लोगों की चिंता करती है. बस फर्क इतना है. हम देश के युवाओं के बारे में बात करते हैं. दिल्ली में प्रदूषण को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रदूषण को रोकना किसी के हाथ में नहीं है; इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा.

वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज ने कोच्चि में सीजेपी के प्रदर्शन पर कहा कि चुनाव आयोग पर जितना दबाव बनाया जा सके, उतना जरूरी है. ऐसा थोड़ी है कि वहां कांग्रेस की Government है, तो गड़बड़ी नहीं हो सकती. इलेक्टोरल रोल तैयार करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है. यह काम चुनाव आयोग का है.

राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह को लेकर कहा कि वहां पर कोई राजनीति से जुड़ी कोई बात नहीं हुई; व्यक्तिगत तौर पर लोगों ने आपस में बात की हो तो उसके बारे में नहीं कहा जा सकता है, वहां पर कोई भाषणबाजी नहीं हुई. दीपावली मिलन कार्यक्रम था तो सभी ने एक दूसरे को बधाई दी.

समाज का जिक्र करते हुए उदित राज ने कहा कि समाज में कड़वाहट है और बहुत ज्यादा कड़वाहट है. मुस्लिमों के साथ भी वही स्थिति हो रही है, जो पहले दलितों के साथ हुआ करती थी. शहरों की मुख्य पोस्ट कॉलोनियों में रहने वाले दलितों को मकान किराये पर नहीं मिलता था और न ही खरीदने पर मिलता था. अब वही स्थिति मुसलमानों के साथ हो रही है. Haryana में तो यह सीधे तौर पर नजर आ रहा है. भले ही खुले तौर पर न कहा जाए लेकिन वहां 36 जातियां बनाम एक जाति की बात हो रही है. यह सब तो भाजपा की Government के दौरान ही हुआ.

–

डीकेएम/पीएम

Share