Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘जगमग दिवाली’ का शुभारंभ, सीएम रेखा गुप्ता ने जवानों और पुलिसकर्मियों के नाम एक दीया जलाने की अपील की

‘जगमग दिवाली’ का शुभारंभ, सीएम रेखा गुप्ता ने जवानों और Policeकर्मियों के नाम एक दीया जलाने की अपील की

नई दिल्‍ली, 7 नवंबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Saturday को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में भव्य ‘जगमग दिवाली’ उत्सव की जमकर सराहना की. उन्‍होंने इस संदर्भ में social media पर एक वीडिया संदेश जारी कर दीपावली के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों और Police कर्मचारियों के लिए एक दीया जलाने की अपील की.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि दिवाली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला त्योहार है. उन्होंने लोगों से पर्यावरण हितैषी तरीके से दिवाली मनाने की अपील भी की.

आयोजकों के अनुसार, ‘जगमग दिवाली’ उत्सव 6 और 7 नवंबर को सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में जारी रहेगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष आयोजनों के माध्यम से लोगों को दिवाली का अनूठा अनुभव मिलेगा.

सीएम रेखा गुप्‍ता ने social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा कि दिव्य महा आरती और शानदार ड्रोन शो से लेकर भजनों पर झूमते युवाओं तक, कनॉट प्लेस में आयोजित ‘जगमग दिवाली’ किसी जादू से कम नहीं थी.

हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और एकजुटता के इस भव्य उत्सव का उद्घाटन करके बहुत खुशी हुई. और जश्न अभी जारी है. सभी रील बनाने वालों, क्रिएटर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों, ध्यान दें! 6-7 नवंबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आएं और शानदार ड्रोन शो, भजन संध्या और रोमांचक प्रतियोगिताओं का आनंद लें.

‘रील इट’: वीडियो शूट करें, शेयर करें और 1 लाख रुपए जीतने का मौका पाएं.

‘शूट एंड शाइन’: दिल्ली की दिवाली के जादुई पलों को कैद करें और 1.51 लाख रुपए तक जीतें.

‘आरडब्‍ल्‍यूएरंगोली’: अपनी रचनात्मकता दिखाएं और 71,000 रुपए तक जीतें.

आइए, जश्न मनाएं, कुछ नया बनाएं और यादगार पल संजोएं. अपने वीडियो ‘दिल्ली की दिवाली’ के साथ अपलोड करें और दिल्ली की दिवाली के जश्न को वायरल कर दें.

दिल्ली की दिवाली, सबसे निराली.

सीएम रेखा गुप्‍ता ने social media पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है. उन्‍होंने कहा कि दीपावली का यह त्‍योहार हम सब बड़ी धूमधाम के साथ अपने परिवार के साथ सुकून के साथ मनाते हैं, क्‍योंकि हमारे लाखों जवान देश की सरहद पर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं. इसलिए हम अपने घरों में खुशी के साथ त्‍योहार मनाते हैं और हमारे शहर की रक्षा करती है हमारी Police तो इस बार हम मिलकर दीया जलाते समय एक दीया हमारे जवानों, हमारे Policeकर्मियों के लिए जरूर जलाएं.

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली की दीपावली की जब मैं बात करती हूं तो बहुत ही मल्‍टी कल्‍चरल होती है. यहां के हर राज्‍य के लोग रहते हैं,जो मिलकर दीपावली का खूब आनंद उठाते हैं और इस बार हम मिलकर मनाएंगे कनॉट प्‍लेस के सेंट्रल पार्क में ‘दिल्‍ली की भव्‍य दीवाली’, जहां होगा मेगा ड्रोन-शो, जहां होगी मेगा भजन क्‍लबिंग और मिलकर जलाएंगे दीये. इस बार खास है हमारे युवाओं के लिए.

–

एएसएच/वीसी

Share