प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दीपावली, बोले- नक्सलवाद अब बीते समय की बात

बस्तर (छत्तीसगढ़), 8 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी हिस्से बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद (माओवाद) अब बीते समय की बात बन चुका है. बस्तर में दीपावली मनाने का पूरा श्रेय हमारे सुरक्षा बलों को जाता है.
इस मौके पर Prime Minister मोदी ने जवानों के साथ दीपावली का जश्न मनाया और उनको मिठाई खिलाई. पीएम मोदी ने आज के दिन को खास बताया.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”बस्तर में दीपावली और इसका पूरा श्रेय हमारे सुरक्षा बलों को जाता है. नक्सलवाद अब बीते समय की बात बन चुका है. अब आगे बढ़ने का रास्ता विकास है. आज का दिन खास भी था और हमेशा याद रहने वाला भी.”
दीपावली के मौके पर बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हाल की सफलताओं को अंत नहीं, बल्कि बड़े राष्ट्रीय लक्ष्यों की ओर बढ़ने की मजबूत नींव के रूप में देखा जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि नक्सलवाद और गरीबी के खिलाफ मिली सफलता एक नई उड़ान का आधार है. इसी के सहारे India उन सपनों को पूरा कर सकता है, जिन्हें देश की कई पीढ़ियां सदियों से देखती आई हैं. ये सपने उन स्वतंत्रता सेनानियों के हैं, जिन्होंने आजादी के लिए अनगिनत बलिदान दिए, उन वीर सैनिकों के हैं, जिन्होंने देश की सीमाओं पर मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और उन बहादुर जवानों के हैं, जिन्होंने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाई.
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि यह भावना एक नए संकल्प में बदल जाए. अब देश के लिए जीने का समय है और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का समय है. India जो भी संकल्प लेता है, उसे पूरा करने की क्षमता रखता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना, हर घर में शौचालय का निर्माण और टीकाकरण अभियान का विस्तार जैसे कई वादों को देश ने सफलतापूर्वक पूरा किया है.
उन्होंने कहा, “इसलिए आज जब हम गरीबी खत्म करने, नशामुक्त India बनाने, विकसित India और आत्मनिर्भर India के निर्माण की बात कर रहे हैं, तो भरोसा रखिए कि देश इन लक्ष्यों को भी जरूर हासिल करेगा.”
–
एवाई/एबीएम


