दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

New Delhi, 8 नवंबर . India और दुनिया भर में Sunday को लोग दीपावली का जश्न मना रहे हैं. इस मौके पर कई देशों के दूतावासों और उच्चायोगों ने भी लोगों को रोशनी के इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं.
India में स्थित ग्रीस के दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर दीपावली की बधाई देते हुए अपने समारोह की कुछ झलकियां भी साझा कीं.
दूतावास की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में ग्रीक राजनयिकों ने दीपावली से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. उनसे उनकी पसंदीदा दीपावली मिठाई, India में उनकी सबसे यादगार दीपावली और ऐसी कौन-सी दीपावली परंपरा है जिसे वे अपने देश ले जाना चाहेंगे, जैसे सवाल पूछे गए.
एक राजनयिक ने कहा, “हमारे सभी भारतीय दोस्तों के लिए मेरी दीपावली की शुभकामना है कि आपकी जिंदगी काजू बर्फी की तरह मीठी हो. शुभ दीपावली.”
एक अन्य राजनयिक ने कहा, “मैंने दीपावली के बारे में एक बात सीखी है कि रोशनी सिर्फ मनाने की चीज नहीं है, बल्कि इसे दूसरों के साथ बांटने का एक तरीका भी है. अगर रोशनी लोगों को जोड़ सकती है, तो उसकी कोई सीमा नहीं होती.”
यूरोपीय संघ के India स्थित प्रतिनिधिमंडल ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. वहीं, India में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने भी दीपावली के अवसर पर लोगों को बधाई दी. India में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने भी दीपावली का उत्सव मनाया.
फिलिप ग्रीन की ओर से ‘एक्स’ पर साझा की गई तस्वीरों में दूतावास के अधिकारी पारंपरिक भारतीय कपड़ों में नजर आए और उत्साह के साथ नृत्य करते दिखे.
ग्रीन ने लिखा, “सभी को दीपावली की शुभकामनाएं. उच्चायोग परिवार के साथ दीपावली मनाना हमेशा खास होता है. इस बार यह और भी विशेष है क्योंकि India में उच्चायुक्त के रूप में यह मेरी आखिरी दीपावली है. यह दिन गर्मजोशी, त्योहार की खुशियों और ढेर सारे नृत्य से भरा यादगार दिन रहा.”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “हमारे उच्चायोग के दीपावली समारोह की कुछ और झलकियां. रंगों, रोशनी, हंसी और त्योहार की खुशियों से भरा दिन, जब हमारा पूरा उच्चायोग परिवार रोशनी के इस पर्व को मनाने के लिए एक साथ आया.”
India में यूक्रेन के दूतावास ने भी दीपावली के मौके पर शुभकामनाएं दीं. ‘एक्स’ पोस्ट पर साझा किए गए एक वीडियो में India में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सेंडर पोलिशचुक ने कहा, “नमस्ते और हैप्पी दीपावली. हम अपने सभी भारतीय मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, खासकर उन भारतीयों को जो इन कठिन परिस्थितियों में यूक्रेन में हमारे साथ रह रहे हैं. दीपावली की रोशनी गर्मजोशी, उम्मीद, शांति और बेहतर दिनों का संदेश लेकर आए. रोशनी की जीत हो.”
–
एवाई/एबीएम


