पीएम मोदी की उपस्थिति में प्रम्बानन मंदिर में हुआ ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप

योग्यकार्ता (इंडोनेशिया), 8 जुलाई . India के Prime Minister Narendra Modi की उपस्थिति में प्रम्बानन मंदिर का प्रांगण ‘ओम नमः शिवाय’ के मंत्र से गुंजायमान हो गया. इंडोनेशिया के योग्यकार्ता स्थित 9वीं सदी के प्रम्बानन मंदिर में ‘ओम नमः शिवाय’ के दिव्य मंत्रोच्चार गूंजे.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर 28 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, “इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर में ॐ नमः शिवाय!”

इस क्लिप में अच्छी खासी संख्या में भक्तगण परिसर में जमीन पर बैठ, आंखें बंद कर, हाथ जोड़ दिव्य मंत्रोच्चार करते सुने जा सकते हैं. घंटे की ध्वनि भी सुनाई दे रही है. गेरुए रंग के परिधान में पीएम मोदी भी हाथ जोड़े खड़े हैं.

तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा के तीसरे और आखिरी दिन Prime Minister Narendra Modi और इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबिआंतो योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर पहुंचे.

इस दौरान दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और Prime Minister मोदी ने मंदिर के इतिहास एवं महत्व की जानकारी ली. इसके बाद पीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई और उन्हें आशीर्वाद दिया.

मंदिर पहुंचने से पहले Prime Minister मोदी ने social media मंच ‘एक्स’ पर प्रम्बानन मंदिर का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “राजसी प्रम्बानन मंदिर!”

Prime Minister ने President प्रबोवो सुबिआंतो के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, “President प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता से प्रम्बानन मंदिर जाते हुए.”

Prime Minister मोदी ने Tuesday को इंडोनेशियाई संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि वह President प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर जाएंगे. यह इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है.

दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण और पुनर्स्थापन (रिस्टोरेशन) परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इसे दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है.

केआर/

Leave a Comment