Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश: एनसीबी और सहयोगी एजेंसियों ने लगभग 458 एकड़ क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती को किया नष्ट

अरुणाचल प्रदेश: एनसीबी और सहयोगी एजेंसियों ने लगभग 458 एकड़ क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती को किया नष्ट

ईटानगर, 7 नवंबर . अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग में एनसीबी और सहयोगी एजेंसियों ने लगभग 458 एकड़ क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती को नष्ट करने की कार्रवाई की है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ईटानगर जोनल यूनिट ने एसएसबी, सीआरपीएफ और अरुणाचल प्रदेश Police के साथ मिलकर, अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के कलाकतांग सब-डिवीजन में लगभग 458 एकड़ क्षेत्र में हो रही अवैध गांजे की खेती को नष्ट कर दिया है.

यह अभियान 26 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक चला. इस पहले चरण में, संयुक्त टीमों ने मुख्य रूप से सामुदायिक ज़मीनों पर उगाए गए 1.37 लाख किलोग्राम से अधिक गांजे के पौधों को नष्ट किया. इस अभियान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ), अरुणाचल प्रदेश एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पश्चिम कामेंग Police और जिला प्रशासन के कुल 118 कर्मियों ने हिस्सा लिया.

पश्चिम कामेंग Police और जिला प्रशासन की ओर से किए गए जमीनी सर्वे तथा एनसीबी द्वारा उपलब्ध कराई गई सैटेलाइट इमेजरी की मदद से टीमों को दुर्गम इलाकों में मौजूद इन खेती वाली जगहों तक पहुंचने में आसानी हुई. 2026 में अब तक अरुणाचल प्रदेश में अवैध गांजे की खेती से मुक्त कराया गया कुल क्षेत्र 2025 के पूरे साल के आंकड़ों की तुलना में आठ गुना से भी अधिक है.

एनसीबी ने पूरे राज्य में अवैध गांजे और अफीम की खेती वाले क्षेत्रों की पहचान की है. आने वाले समय में संयुक्त अभियानों के जरिए इन इलाकों को निशाना बनाया जाएगा, जिनमें लोहित, लोअर दिबांग वैली, नामसाई, अंजाव, तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग में अफीम की खेती वाली जगहें भी शामिल हैं. यह ऑपरेशन ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट (2026–2029)’ के तहत चलाया जा रहा है.

इस विजन डॉक्यूमेंट में खेती वाले प्रमुख हॉटस्पॉट्स की मैपिंग करने और केंद्र, राज्य तथा जिला स्तर की एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करके पूरी Governmentी मशीनरी के सहयोग से फसलों को नष्ट करने की रणनीति अपनाई गई है.

इससे पहले, एनसीबी के नेतृत्व में चलाए गए एक अभियान में Himachal Pradesh के कुल्लू स्थित पार्वती घाटी में लगभग 592 एकड़ क्षेत्र को अवैध खेती से मुक्त कराया गया था.

Odisha में, एनसीबी ने राज्य के ‘मिशन जीरो कैनबिस कल्टीवेशन’ (गांजा-मुक्त खेती अभियान) में सहयोग करते हुए कंधमाल और बौध जिलों में कार्रवाई की, जिसके तहत अकेले कंधमाल में लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में उगाई गई अवैध गांजे की फसल को नष्ट किया गया. एनसीबी की ओर से अपील की गई है कि अवैध खेती या नशीले पदार्थों की तस्करी की जानकारी टोल-फ्री नंबर 1933 पर पूरी गोपनीयता के साथ दी जा सकती है.

–

एसडी/एएस

Share