Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मानवीय रुचि,राजनीति,राष्ट्रीय

चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए मिंजुर में लगेगा डिसेलिनेशन प्लांट

चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए मिंजुर में लगेगा डिसेलिनेशन प्लांट

चेन्नई, 18 नवंबर . चेन्नई और आसपास के उपनगरीय इलाकों में हर दिन लगभग 500 मिलियन लीटर (एमएलडी) पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए चेन्नई मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (सीएमडब्ल्यूएसएसबी) ने मिंजुर में 400 एमएलडी क्षमता वाला एक नया डिसेलिनेशन प्लांट (खारे पानी को मीठे पानी में बदलने वाला संयंत्र) लगाने की पहल की है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 4,800 करोड़ रुपये है.

प्रस्तावित प्लांट से उत्तरी चेन्नई, अवादी, पोन्नेरी और मिंजुर में पीने के पानी की आपूर्ति मजबूत होने की उम्मीद है. साथ ही, इससे तेजी से फैल रहे चेन्नई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की बढ़ती पानी की जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी.

मेट्रो वॉटर के अनुमान के अनुसार, चेन्नई और इसके मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में पानी की प्रतिदिन मांग 1,813.5 एमएलडी है, जो 2057 तक बढ़कर 3,253.4 एमएलडी होने का अनुमान है.

फिलहाल, मेट्रो वॉटर 426 वर्ग किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लगभग 91 लाख लोगों को करीब 1,250 एमएलडी पानी की आपूर्ति करता है. इसमें ताम्बरम के लिए 25.16 एमएलडी और अवादी के लिए 4 एमएलडी पानी शामिल है.

पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बोर्ड पांच पारंपरिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, तीन मौजूदा डिसेलिनेशन (खारे पानी को मीठा बनाने वाली) सुविधाओं और भूजल स्रोतों पर निर्भर है. वीरानम, चेम्बरमबक्कम, पुझल, किलपौक और सुरापेट में मौजूद पारंपरिक ट्रीटमेंट सुविधाओं की कुल क्षमता 1,294 एमएलडी है. फिलहाल, पुझल और सुरापेट की सुविधाओं में नवीनीकरण (रेनोवेशन) का काम चल रहा है.

चेन्नई के मौजूदा डिसेलिनेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में मिंजुर में 100 एमएलडी का एक प्लांट और नेम्मेली में 100 एमएलडी और 150 एमएलडी क्षमता वाली दो सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा, भूजल स्रोतों से 30 एमएलडी पानी मिलता है.

चेन्नई के पास भरोसेमंद सतही जल और भूजल संसाधनों को विकसित करने के सीमित अवसरों को देखते हुए, अधिकारी दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुद्री जल को पीने योग्य बनाने (डिसैलिनेशन) पर अधिक ध्यान दे रहे हैं.

मेट्रो वॉटर ने प्रस्तावित मिंजुर प्लांट के लिए कंसल्टेंसी फर्मों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोलियां (बिड्स) आमंत्रित की हैं. इनका काम व्यवहार्यता अध्ययन (फीजिबिलिटी स्टडी) करना, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करना और टेंडर प्रक्रिया में सहायता करना होगा.

यह प्लांट कट्टुपल्ली गांव में लगभग 40 एकड़ जमीन पर मौजूदा डिसेलिनेशन प्लांट के पास बनाया जाएगा. इसमें समुद्री जल को शुद्ध करने के लिए ‘रिवर्स ऑस्मोसिस’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

Chief Minister सी. जोसेफ विजय ने 2 सितंबर को विधानसभा में इस परियोजना की घोषणा की. राज्य Government ने केंद्र से वित्तीय सहायता मांगने का प्रस्ताव रखा है.

इस बीच, पेरुर में 5,815 करोड़ रुपये की लागत वाले, 400 एमएलडी क्षमता के डिसेलिनेशन प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. समुद्री बुनियादी ढांचे का काम पूरा हो गया है, जबकि ट्रीटमेंट सुविधाओं और ट्रांसमिशन पाइपलाइनों का निर्माण चल रहा है. उम्मीद है कि सितंबर 2027 तक ट्रायल ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे, जो तय समय-सीमा (अक्टूबर) से पहले होगा. इससे चेन्नई के दक्षिणी और पश्चिमी उपनगरों को फायदा मिलेगा.

–

ओपी/एएस

Share