Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मानवीय रुचि,राजनीति,राष्ट्रीय

गुजरात के वडनगर संग्रहालय को ‘रेड डॉट : बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ सम्मान, डिप्‍टी सीएम संघवी ने जताई खुशी

Gujarat के वडनगर संग्रहालय को ‘रेड डॉट : बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ सम्मान, डिप्‍टी सीएम संघवी ने जताई खुशी

गांधीनगर, 16 नवंबर . Gujarat के वडनगर स्थित ‘अनंत अनादि वडनगर-आर्कियोलॉजिकल एक्सपीरियंसियल म्यूजियम’ (पुरातत्व अनुभव संग्रहालय) को जर्मनी के बर्लिन में आयोजित प्रतिष्ठित ‘रेड डॉट : बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है.

इस संबंध में Gujarat के उपमुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी ने Monday को social media पर तस्‍वीर साझा करते हुए जानकारी दी.

इस उपलब्धि को हासिल करने वाला यह India का पहला और एकमात्र संग्रहालय बन गया है.

हर्ष संघवी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वडनगर India की सभ्यता की चिरस्थायी विरासत और वैश्विक डिजाइन उत्कृष्टता का प्रतीक बनकर इतिहास रच रहा है.

उन्होंने कहा कि इस सम्मान ने न केवल वडनगर बल्कि पूरे Gujarat की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है. संघवी के मुताबिक, संग्रहालय को मिला यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दर्शाता है कि भारतीय इतिहास और संस्कृति को आधुनिक तकनीक तथा आकर्षक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से रखा जा सकता है.

उपChief Minister ने कहा कि यह उपलब्धि India के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि वडनगर देश का पहला और एकमात्र संग्रहालय है, जिसे यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है. उन्होंने कहा कि Gujarat अपनी समृद्ध विरासत और नवाचार के दम पर लगातार वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है.

संघवी ने अपनी पोस्ट में कहा कि Gujarat का गौरवशाली अतीत अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी सम्मान प्राप्त कर रहा है और यह उपलब्धि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व मानचित्र पर और मजबूत स्थान दिलाने का काम करेगी.

वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय, आधुनिक संग्रहालय विज्ञान का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो समय के साथ एक आकर्षक यात्रा प्रस्तुत करता है.

–

एएसएच/एबीएम

Share