Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

आजम खान पर राजनीति नहीं, पहले सपा अपने व्यवहार का जवाब दे : चिराग पासवान

आजम खान पर राजनीति नहीं, पहले सपा अपने व्यवहार का जवाब दे : चिराग पासवान

Patna, 16 नवंबर . Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव ने Monday को पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर एक social media पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि आजम खान के साथ नाइंसाफी हो रही है और वक्त आने पर जनता जवाब देगी. अखिलेश के इस पोस्ट के बाद से सियासी राजनीति तेज हो गई है.

अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान पर जुल्म करने वाली भाजपा Government को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी एक हाथ में नहीं रहती है. सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं. सब लोग इस बात को समझ रहे हैं.

अखिलेश के इस पोस्ट पर तंज कसते हुए Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि अखिलेश को खुद यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी ने आजम खान के साथ कैसा बर्ताव किया. चिराग पासवान ने कहा कि सबसे पहली बात तो यह है कि Governmentें जनता द्वारा चुनी जाती हैं. किसी को भी यह अहंकार नहीं होना चाहिए कि वे हमेशा के लिए सत्ता में बने रहेंगे. सभी को विनम्रता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते रहना चाहिए और हम भी यही करने की कोशिश कर रहे हैं. जहां तक आजम खान की बात है तो उन्हें सबसे पहले इस बात का जवाब देना चाहिए कि उनकी अपनी पार्टी के लोगों ने उनके साथ कैसा बर्ताव किया. जिन लोगों ने उनका साथ अपनी Political महत्वाकांक्षा की वजह से छोड़ा, उनसे सवाल किया जाना चाहिए. अब दोबारा उनका हाथ थामने का प्रयास सिर्फ अपनी Political महत्वाकांक्षा को साधने के लिए किया जा रहा है.

छठ पूजा को लेकर सांसद कल्याण बनर्जी के बयान पर पासवान ने कहा कि कुछ क्षेत्रीय नेता ‘ब्रांड भारत’ को नुकसान पहुंचा रहे हैं और ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति में शामिल हैं. ये वही नेता हैं जो लोगों को बंगाली, बिहारी और मराठी के आधार पर बांटकर क्षेत्रीय राजनीति करते हैं और इन्होंने ही India और ‘ब्रांड भारत’ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. जब हम विदेश जाते हैं या दूसरे देशों के लोग हमारे बारे में कोई टिप्पणी करते हैं, तो वे ऐसा इसलिए नहीं करते कि हम बिहारी, मराठी या बंगाली हैं. वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि हम भारतीय हैं. हर देश का त्योहार हर जगह मनाए जा सकते हैं. इसी भावना के साथ हमें बढ़ने की जरूरत है.

हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय India समिट को लेकर पासवान ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आखिरी बार यह कब हुआ था जब कोई विदेशी हमारी धरती पर आकर हमारे सिस्टम, नीति के बारे में बोल कर जाए. कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि देश की राजनीति में विदेशी दखल हो, जैसा कभी पूर्व पीएम नेहरू ने कश्मीर के विषय पर किया था.

चिराग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लालच में कितना बर्बादी करना चाहते हैं. विपक्ष को सत्ता पक्ष से कुछ सवाल करना है तो हम हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि कोई विदेशी बाहर से आए और हमारी व्यवस्था पर उंगली उठाए. चिराग ने पूछा कि जब ऐसा हुआ तो क्यो न माना जाए कि इन लोगों के तार विदेशी ताकतों के साथ जुड़े हैं.

–

डीकेएम/वीसी

Share