Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,सुरक्षा,राजनीति,राष्ट्रीय

कुलगाम में सीआरपीएफ पर हमले से भड़के पप्पू यादव, कहा- 12 साल में 100 से ज्यादा हमले

कुलगाम में सीआरपीएफ पर हमले से भड़के पप्पू यादव, कहा 12 साल में 100 से ज्यादा हमले

कुलगाम में सीआरपीएफ पर हमले से भड़के पप्पू यादव, कहा- 12 साल में 100 से ज्यादा हमले

Patna, 12 नवंबर . बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब और जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी. सोनिया गांधी की पुस्तक के संदर्भ में उन्होंने बिहार की राजनीति, नीतीश कुमार और विपक्षी दलों के बीच Prime Minister पद को लेकर हुई चर्चाओं का जिक्र किया.

पप्पू यादव ने कहा कि संजय गांधी के बारे में दुनिया जानती है. उन्होंने अरुण जेटली के घर से जुड़े संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान ने उन्हें इतना अवसर दिया कि वे कहां से कहां पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार के रेल मंत्री रहने के समय का जिक्र किया. पप्पू यादव ने कहा कि उस समय Narendra Modi पीछे खड़े थे और लालकृष्ण आडवाणी बैठे हुए थे. उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच पुराने Political तनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों के बीच अहंकार और गुस्से का खेल लंबे समय से चलता आ रहा है. कभी डीएनए का मुद्दा उठा और कभी भोज में शामिल होने तथा लौटने को लेकर विवाद हुआ.

पप्पू यादव ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी चाहते थे कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन के संयोजक बनें. लेकिन लालू यादव, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी के बीच हुई Political जुगलबंदी से इस संभावना को ठेस पहुंची. सोनिया गांधी ने अपने अनुभव और समझ के आधार पर उन अनछुए पहलुओं को किताब में लिखा है, जिन्हें उन्होंने सही माना.

उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में फैसला हो गया, अन्यथा बिहार को देश का Prime Minister देने का अवसर मिल सकता था. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि लालू यादव चाहते थे कि पहले उनके बेटे को Chief Minister बनाने की बात तय हो और उसके बाद नीतीश कुमार Prime Minister पद की ओर बढ़ें. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने जो लिखा, वह सही है.

कुलगाम आतंकी हमले पर पप्पू यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में छोटे-बड़े 100 से अधिक हमले हुए हैं. सत्ता में आने पर पुलवामा और पहलगाम हमलों पर फिल्म बनवाएंगे. उन्होंने कहा कि चीन, Pakistan, अमेरिका और रूस आतंकवादियों की मदद करते हैं, जबकि हमारे सैनिक मारे जाते हैं. सैनिकों को शहीद का दर्जा देने तक के मुद्दे पर Government से सवाल हैं. उन्होंने अग्निवीर योजना और पुरानी पेंशन व्यवस्था को लेकर भी पूछा कि इन मुद्दों पर क्या हुआ. पप्पू यादव ने कहा कि क्या पिछले 12 वर्षों में देश में कहीं शांति है?

उन्होंने भाजपा पर सेना का इस्तेमाल Political उद्देश्यों के लिए करने का आरोप लगाया. पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह भगवान के नाम का इस्तेमाल किया गया, उसी तरह भाजपा सेना का इस्तेमाल करती रही है. उन्होंने लगातार हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए कहा कि कभी सीआरपीएफ तो कभी बीएसएफ के जवानों को निशाना बनाया जा रहा है.

–

पीएसके/एबीएम

Share