आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश से बातचीत की वकालत गलत : सुनील शर्मा

जम्मू, 12 नवंबर . जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील शर्मा ने Thursday को Pakistan के साथ बातचीत करने की नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की मांग की कड़ी निंदा की.
सुनील शर्मा ने कहा कि दो दिनों के भीतर किश्तवाड़ में दो एसपीओ की जान चली गई और कुलगाम में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए. खुद अब्दुल्ला भी मानते हैं कि किसी को नहीं पता कि अगला हमला कहां होगा. ऐसे देश के साथ बातचीत की मांग करना जो इस आतंकवाद को बढ़ावा देता है और वह भी तब जब शहीदों के परिवार अभी शोक मना रहे हैं, बेहद असंवेदनशील है.
उन्होंने कहा कि India Government का रुख स्पष्ट है कि बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते. शर्मा ने Pakistan के साथ बातचीत पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के लगातार जोर देने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व हमेशा से जम्मू-कश्मीर की समस्याओं के समाधान के रूप में बातचीत की वकालत करता रहा है.
उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बार-बार यही कहा है कि Pakistan के साथ बातचीत ही आगे का रास्ता है, लेकिन इस तरीके से हासिल क्या हुआ? शांति और बातचीत की बार-बार कोशिशों के बावजूद सीमा पार से आतंकवाद जारी रहा, जिसमें हजारों बेगुनाह लोगों की जान गई. बातचीत कभी भी जवाबदेही का विकल्प नहीं बन सकती और न ही हमारी धरती पर हुए खून-खराबे को नजरअंदाज करके बातचीत की जा सकती है.
सुनील शर्मा ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Pakistan प्रायोजित आतंकवाद के प्रति India के दृष्टिकोण में एक निर्णायक बदलाव आया है.
उन्होंने कहा कि आज का India तुष्टीकरण या मजबूरी की स्थिति से काम नहीं करता है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते. आतंकवाद के खिलाफ हमारी प्रतिक्रिया राष्ट्रीय सुरक्षा, हमारे नागरिकों की सुरक्षा और India की संप्रभुता की रक्षा करने के संकल्प से तय होती है. इन सिद्धांतों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता. सुनील शर्मा ने ईरान और यूक्रेन के युद्धों के साथ अब्दुल्ला की तुलना को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ India की कार्रवाई अपने लोगों पर हुए हमलों का जवाब है, न कि कोई ऐसी जंग जिसे India ने अपनी मर्जी से चुना हो.
उन्होंने कहा कि एक तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस कहती है कि आतंकवाद अभी मौजूद है और दूसरी तरफ वह चाहती है कि हम आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के साथ बैठकर बातचीत करें. जम्मू-कश्मीर के लोगों ने सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के कारण हजारों जानें गंवाई हैं, उन्हें एनसी से शांति का पाठ पढ़ने की कोई जरूरत नहीं है. नेशनल कॉन्फ्रेंस स्पष्ट करे कि वह India Government के रुख का समर्थन करती है या नहीं और अब्दुल्ला अपने बयान वापस लें. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की हर पार्टी को सुरक्षा बलों के साथ खड़ा होना चाहिए और देश को सबसे ऊपर रखना चाहिए.
–
डीकेएम/वीसी


