ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पैदल चलकर पुल का लिया जायजा

शिवपुरी, 12 नवंबर . केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Thursday को Madhya Pradesh के शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में सिंध नदी पर नवनिर्मित भड़ौता पुल को जनता को समर्पित किया. इस अवसर पर उन्होंने साथी जनप्रतिनिधियों के साथ पुल पर पैदल चलकर उसका अवलोकन किया. पुल के समीप खेत में कार्य कर रहे एक किसान भाई से आत्मीय संवाद कर उन्होंने खेती-किसानी के अनुभव भी जाने. Prime Minister ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के अंतर्गत 30.48 करोड़ की लागत से निर्मित पुल क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है.
इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुल 38.92 करोड़ की विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया. सिंध नदी पर निर्मित लगभग 570 मीटर लंबा यह पुल अपने एप्रोच मार्गों सहित करीब 1,200 मीटर लंबा है. इसके शुरू होने से रन्नौद, सिंघारई माता मंदिर सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. वर्षों से नदी के कारण आवागमन में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने में यह पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस पुल से किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी.
साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों, बाजारों और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी. यह पुल केवल दो क्षेत्रों को जोड़ने वाला निर्माण नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लिए विकास, सुविधा और संभावनाओं का नया मार्ग बनेगा. Union Minister सिंधिया ने कहा कि भड़ौता पुल क्षेत्र के हजारों लोगों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ कोलारस की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को भी नई गति देगा.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Prime Minister ग्राम सड़क योजना के माध्यम से देश के ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का निरंतर कार्य हो रहा है. Government की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति और अंतिम गांव तक पहुंचे. Union Minister सिंधिया ने इस दौरान कोलारस क्षेत्र में कुल 38.92 करोड़ की विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. इनमें पीएमजीएसवाय के अंतर्गत 30.48 करोड़ की लागत से निर्मित 7.35 किलोमीटर लंबे कोलारस-रन्नौद मार्ग का लोकार्पण तथा दो सड़क परियोजनाओं और एक पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है.
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी. Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिंध नदी पर नवनिर्मित भड़ौता पुल के लोकार्पण के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ पुल का अवलोकन किया. इस दौरान उनकी मुलाकात खेत में काम कर रहे एक किसान से हुई. सिंधिया ने आत्मीयता से उनका हाल जाना और पुल बनने से क्षेत्र को मिलने वाली सुविधा पर संवाद किया.
–
एसएनपी/डीकेपी


