Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर, टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए न्यूजीलैंड रवाना हुए पंत

भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर, टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए न्यूजीलैंड रवाना हुए पंत

New Delhi, 12 नवंबर . भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं और Friday को वेलिंगटन में भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ेंगे.

‘ ’ को मिली जानकारी के अनुसार, Bengaluru स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) में लंबे समय तक रिहैब प्रोग्राम पूरा करने के बाद, मेडिकल टीम से मंजूरी मिलने पर पंत Thursday सुबह न्यूजीलैंड के लिए निकल गए.

‘ ’ को एक सूत्र ने बताया, “वह (पंत) आज सुबह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए और सिंगापुर से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए वहां पहुंचेंगे. माना जा रहा है कि वह सिंगापुर से भी निकल चुके हैं. न्यूजीलैंड के समय के अनुसार वह सुबह जल्दी और भारतीय मानक समय के अनुसार तड़के वेलिंगटन पहुंच जाएंगे.”

1 से 4 अक्टूबर तक श्रीनगर में खेले गए ईरानी कप के दौरान ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ की कप्तानी करते हुए पंत को ‘साइड स्ट्रेन’ (पसलियों के पास की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या हुई थी. अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में वह Bengaluru स्थित बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी रिकवरी पर काम किया और कई सेशन के जरिए अपने खेल के हर पहलू पर ध्यान दिया.

पंत को इस दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम और ‘न्यूजीलैंड ए’ के खिलाफ तीन चार-दिवसीय मैचों के लिए ‘India ए’ टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, उनका खेलना पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर था, जिसे लेकर काफी अनिश्चितता बनी हुई थी. पंत की रिकवरी अच्छी चल रही थी, लेकिन इसमें उम्मीद से ज्यादा समय लगा, जिसके कारण फिटनेस क्लीयरेंस मिलने में देरी हुई. वह ‘India ए’ के पहले दो मैच नहीं खेल पाए. शुरुआत में उम्मीद थी कि वह 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में होने वाले तीसरे मैच में खेलेंगे, लेकिन रिकवरी में समय लगने के कारण उन्हें वह मैच भी छोड़ना पड़ा.

वेलिंगटन में पंत की मुलाकात कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज से होगी. इन खिलाड़ियों को तीसरे वनडे के बाद वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया था, ताकि वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर सकें. हालांकि, पंत के आने से टीम मैनेजमेंट के सामने खिलाड़ियों के चयन को लेकर एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक लगाकर प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने का मजबूत दावा पेश किया है.

इसके अलावा, टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. सुदर्शन ने India ए के लिए अपनी पांच पारियों में 91 और 88 रन बनाए, जबकि पडिक्कल ने भी इतनी ही पारियों में 199 और 80 रनों की बेहतरीन इनिंग खेलीं. वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में होने वाली टेस्ट सीरीज शुभमन गिल और उनकी टीम के लिए बहुत अहम है.

India वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और जून 2027 में होने वाले फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है. 2021 की विजेता न्यूजीलैंड टीम फिलहाल तालिका में सबसे ऊपर है, जो मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका और 2023 की विजेता ऑस्ट्रेलिया से आगे है.

–

एसएम/एबीएम

Share