Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

गुलाम नबी आजाद ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या और कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हमले की निंदा की

गुलाम नबी आजाद ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या और कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हमले की निंदा की

जम्मू, 12 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के पूर्व Chief Minister गुलाम नबी आजाद ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ (विशेष Police अधिकारियों) की बेरहमी से की गई हत्या और कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. आजाद ने कहा कि आतंकवाद की ऐसी घटनाएं बेहद परेशान करने वाली हैं. जो लोग इस तरह की हिंसा में शामिल हैं, वे शांति और इंसानियत के दुश्मन हैं और इलाके के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने पर तुले हुए हैं.

गुलाम नबी आजाद ने Government और सुरक्षा एजेंसियों से अपील की कि वे आतंकवादी तत्वों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करें और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले या उसमें मदद करने वाले नेटवर्क को खत्म करें. उन्होंने सभी से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और स्थायी शांति के लिए मिलकर काम करने का भी आग्रह किया.

मारे गए एसपीओ के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए गुलाम नबी आजाद ने प्रार्थना की कि उन्हें इस कभी न भर पाने वाले नुकसान को सहने की हिम्मत और ताकत मिले. उन्होंने सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में Wednesday को केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हुए हमले के बाद इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस हमले में अज्ञात हमलावर सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग के बाद फरार हो गए थे. इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए.

कुलगाम में हमले के दूसरे दिन Thursday सुबह सुरक्षाबलों ने जगह-जगह तलाशी ली. साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है. वाहन चालकों और यात्रियों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं.

सीआरपीएफ के अनुसार, Wednesday दोपहर करीब 2.15 बजे कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की थी. हमला इतना अचानक हुआ कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला. हमलावर फायरिंग के बाद फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. यह सीआरपीएफ पार्टी पर हमला था और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है.

उधर, किश्तवाड़ जिले के मरवाह इलाके में कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद लापता दो स्पेशल Police अधिकारियों (एसपीओ) के शव बरामद हुए हैं. दोनों एसपीओ की राइफलें भी गायब मिलीं.

–

एससीएच/वीसी

Share