Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,सुरक्षा,राजनीति,राष्ट्रीय

अहमदाबाद: मोटेरा, वस्त्राल और हंसपुरा को मिले नए पुलिस स्टेशन, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Ahmedabad: मोटेरा, वस्त्राल और हंसपुरा को मिले नए Police स्टेशन, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Ahmedabad, 5 नवंबर . Ahmedabad में मोटेरा, वस्त्राल और हंसपुरा में तीन नए Police स्टेशन खुलने के साथ ही शहर का Police नेटवर्क अब 52 स्टेशनों तक फैल गया है. इसका उद्देश्य Police सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाना और शहर के बढ़ते आवासीय इलाकों में सुरक्षा को मजबूत करना है.

उप Chief Minister हर्ष संघवी ने Thursday को, दीपावली और रमा एकादशी के अवसर पर इन नवनिर्मित Police स्टेशनों का उद्घाटन किया. इनके जुड़ने से Ahmedabad में Police स्टेशनों की संख्या 49 से बढ़कर 52 हो गई है.

संघवी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इन नए स्टेशनों के खुलने से स्थानीय निवासियों का समय बचेगा और उन्हें आवेदन जमा करने, शिकायत दर्ज कराने या अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी.

उन्होंने कहा, “मोटेरा Police स्टेशन Narendra Modi स्टेडियम सहित प्रमुख स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करेगा, जहां बड़े पैमाने पर खेल और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.”

Policeिंग में ‘नागरिक-अनुकूल’ दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर देते हुए, संघवी ने कहा कि Policeकर्मियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों में कानून का डर हो, जबकि आम नागरिकों विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए.

उन्होंने कहा, “अपराधियों और असामाजिक तत्वों में कानून का डर होना चाहिए, लेकिन जब आम या गरीब नागरिक Police स्टेशन आएं, तो उनके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए, उनकी बात धैर्यपूर्वक सुननी चाहिए और संवेदनशीलता के साथ उन्हें समय पर न्याय दिलाना चाहिए.”

उप Chief Minister ने हाल ही में एक अंतर-राज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और करोड़ों रुपए की कीमत वाली एमडी ड्रग्स व हेरोइन जब्त करने के लिए Ahmedabad क्राइम ब्रांच की भी तारीफ की.

उन्होंने नवरात्रि के दौरान Policeकर्मियों के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. उस समय, उन्होंने उत्सव में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और औद्योगिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए रात भर काम किया था.

दिवाली के जश्न के बीच, संघवी ने Policeकर्मियों से सड़क किनारे सामान बेचने वालों, छोटे स्टॉल मालिकों और व्यापारियों के प्रति सहयोगपूर्ण रवैया अपनाने की अपील की, ताकि वे देर रात तक शांतिपूर्वक अपना कारोबार कर सकें.

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे त्योहारों के इस मौसम में छोटे व्यापारियों का समर्थन करें और बहुत ज्यादा मोलभाव करने से बचें. उन्होंने चौबीसों घंटे ड्यूटी करने के लिए Police बल की सराहना की और Policeकर्मियों से आग्रह किया कि वे अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद अपने परिवारों के साथ समय बिताएं और अपनों के साथ दिवाली मनाएं.

इस उद्घाटन समारोह में शहरी विकास राज्य मंत्री दर्शना वाघेला, Ahmedabad के मेयर हितेश बरोट, राज्य Police प्रमुख जीएस मलिक, सांसद हसमुख पटेल, विधायक अल्पेश ठाकोर, पायल कुकरानी और कंचन रादाडिया, Ahmedabad Police आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत, डिप्टी मेयर अंजू शाह, तथा नेता प्रकाश पटेल और पराग शाह के साथ-साथ वरिष्ठ Police अधिकारी, अन्य जन प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे.

–

एएसएच/डीकेपी

Share