Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

तमिलनाडु: रिश्वत देने के आरोप में अन्नाद्रमुक नेता पीएम मन्नन से लगातार दूसरे दिन पूछताछ

तमिलनाडु: रिश्वत देने के आरोप में अन्नाद्रमुक नेता पीएम मन्नन से लगातार दूसरे दिन पूछताछ

मदुरै, 7 नवंबर . तमिलनाडु में Chief Minister सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली Government को अस्थिर करने के लिए सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के विधायकों को रिश्वत देने की कथित कोशिश के मामले में मदुरै सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) Police ने Saturday को लगातार दूसरे दिन एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी मेयर पी.एम. मन्नन से पूछताछ की.

एआईएडीएमके के उप प्रचार सचिव मन्नन Friday को अदालत के निर्देश के बाद मदुरै के विश्वनाथपुरम स्थित सेंट्रल क्राइम ब्रांच कार्यालय में जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए थे.

यह जांच टीवीके विधायक मधर बदरुद्दीन उर्फ मुस्तफा की शिकायत के आधार पर की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्षी दल के कुछ पदाधिकारियों ने प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव के दौरान Government के खिलाफ मतदान करने के लिए उन्हें आर्थिक प्रलोभन दिया था. मुस्तफा ने Wednesday को मदुरै हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में दावा किया था कि सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर दलबदल कराने और विजय Government को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है.

इन आरोपों के बाद तमिलनाडु में Political विवाद खड़ा हो गया. सत्तारूढ़ टीवीके ने विपक्षी दलों पर धनबल के जरिए विधायी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. मुस्तफा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने Friday सुबह मन्नन को गिरफ्तार कर लिया था. Police उपायुक्त दिव्या की निगरानी में उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई.

जांचकर्ताओं ने कथित तौर पर मन्नन के मोबाइल फोन पर हुई बातचीत, संचार रिकॉर्ड और उनके संपर्कों की पड़ताल की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की कथित कोशिश में अन्य Political नेता भी शामिल थे या नहीं.

पूछताछ के बाद मन्नन को जिला अदालत में विशेष न्यायाधीश आर. जोसेफ जॉय के समक्ष पेश किया गया. सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने उनकी गिरफ्तारी की परिस्थितियों पर सवाल उठाए. खास तौर पर इस बात पर सवाल किया गया कि जब मन्नन को कथित तौर पर 7 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, तो उन्हें 6 नवंबर को ही हिरासत में क्यों लिया गया.

इसके बाद अदालत ने मन्नन को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया और Saturday को दोबारा जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया. अदालत के आदेश का पालन करते हुए मन्नन Saturday को फिर सेंट्रल क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे. यहां जांचकर्ताओं ने उनसे आरोपों और मामले से जुड़े लोगों के साथ उनके कथित संपर्कों के संबंध में पूछताछ जारी रखी.

Chief Minister विजय की Government को कमजोर करने की कथित कोशिशों के आरोपों के बीच इस जांच का Political महत्व बढ़ गया है. Police यह पता लगाने में जुटी है कि क्या विधायकों को आर्थिक प्रलोभन देकर प्रभावित करने की कोई संगठित कोशिश की गई थी.

–

डीएससी

Share