Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी, कृषि विभाग का सिस्टम हैक

अमेरिका में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी, कृषि विभाग का सिस्टम हैक

वाशिंगटन, 21 नवंबर . अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) पर इस सप्ताह की शुरुआत में साइबर हमला हुआ. इससे विभाग के पास मौजूद संवेदनशील जानकारियों की सुरक्षा को लेकर फिक्र बढ़ गई है. यह विभाग देश में खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है.

स्थानीय मीडिया की Friday की रिपोर्ट के अनुसार, हैकरों ने विभाग के उस सिस्टम तक पहुंच बना ली, जिसके जरिए किसानों को भुगतान किया जाता है. रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले यूएसडीए के दो पूर्व अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि विभाग ने Thursday को अपने कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी दी.

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका में हाल के दिनों में तकनीकी गड़बड़ियों ने हवाई यातायात, बैंकिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावित किया है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवा में आई बाधा से करोड़ों उपयोगकर्ता प्रभावित हुए. वहीं, संचार व्यवस्था में आई खराबी के कारण अमेरिका में विमानों की उड़ानों पर अस्थायी रोक लगानी पड़ी, जिससे करीब 20 हजार उड़ानें प्रभावित हुईं.

इसके अलावा, अमेरिका के कई बड़े बैंकों के हजारों ग्राहकों ने ऑनलाइन खातों तक पहुंचने में परेशानी की शिकायत की. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के अत्यधिक गोपनीय आंतरिक संचार नेटवर्क की सेवाएं भी ठप हो गईं.

हालांकि, हाल में सामने आई इन तकनीकी बाधाओं के पीछे साइबर हमले की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने Wednesday को कहा था कि ये सभी घटनाएं अलग-अलग सेवा बाधाएं थीं, जो रखरखाव और तकनीकी बदलावों के कारण हुईं. अधिकारियों ने इन्हें किसी समन्वित या प्रायोजित साइबर हमले का परिणाम मानने से इनकार किया.

तकनीकी सेवाओं में लगातार आ रही बाधाओं को लेकर आलोचना के बीच President डोनाल्ड ट्रंप ने Thursday को व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय साइबर निदेशक सीन केर्नक्रॉस को पद से हटा दिया. उन्होंने अगस्त 2025 में इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी.

एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, दो सूत्रों ने केर्नक्रॉस के जाने को सौहार्दपूर्ण बताया. हालांकि, व्हाइट हाउस के दो अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप के नए चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने इस बदलाव के लिए दबाव बनाया था. उनका मानना था कि “केर्नक्रॉस के पास इस पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ी पर्याप्त विशेषज्ञता नहीं थी.”

ट्रंप ने रक्षा विभाग की मुख्य सूचना अधिकारी कर्स्टन डेविस को नया राष्ट्रीय साइबर निदेशक नियुक्त किया है. एक्सियोस के मुताबिक, इस पद पर नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी आवश्यक है.

–

केआर/

Share