Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मणिपुर: जिरीबाम में नकली शराब को लेकर जारी की गई एडवाइजरी, लोगों से सेवन न करने की अपील

मणिपुर: जिरीबाम में नकली शराब को लेकर जारी की गई एडवाइजरी, लोगों से सेवन न करने की अपील

जिरीबाम, 21 नवंबर . मणिपुर के जिरीबाम जिला प्रशासन की ओर से एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की गई है. एडवाइजरी में कहा गया है कि स्थानीय तौर पर बनी शराब और संदिग्ध मूल के अल्कोहलिक ड्रिंक्स का सेवन न किया जाए. प्रशासन की ओर से नकली शराब के सेवन से जुड़ी मौतों की रिपोर्ट के बाद अपील की गई है.

एडवाइजरी में लोगों से स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. प्रशासन की ओर से लोगों को सख्त सलाह दी है कि वे अगली सूचना तक स्थानीय तौर पर बनी शराब, खुली शराब, बिना लेबल वाले कंटेनर में बिकने वाले अल्कोहलिक ड्रिंक्स या अनजान सोर्स से मिले उत्पाद का सेवन न करें.

एडवाइजरी में लोगों को किसी भी संदिग्ध शराब के स्टॉक को पीने, बेचने, शेयर करने, बांटने या फेंकने के खिलाफ भी चेतावनी दी गई है और उनसे Police या एक्साइज अधिकारियों को सूचित करने का आग्रह किया ताकि संदिग्ध प्रोडक्ट्स को जब्त किया जा सके और सुरक्षित रूप से उनकी जांच की जा सके.

एडवाइजरी में इस बात पर भी जोर दिया गया कि अगर किसी ने संदिग्ध शराब पी हो, तो तुरंत मेडिकल जांच कराना जरूरी है, भले ही उसमें कोई लक्षण न दिख रहे हों. इसमें चेतावनी दी गई है कि उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखना, असामान्य कमजोरी, कन्फ्यूजन और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण पॉइजनिंग का संकेत हो सकते हैं और इसके लिए तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत होती है.

जिला प्रशासन ने गांव के अधिकारियों, स्थानीय नेताओं, दुकानदारों, सिविल सोसाइटी संगठनों, महिला संगठनों, यूथ क्लबों और बाज़ार बोर्डों से भी अपील की है कि वे चेतावनी को बड़े पैमाने पर फैलाएं और संदिग्ध शराब या किसी भी ऐसे व्यक्ति के बारे में अधिकारियों को तुरंत सूचित करें जिसे मेडिकल मदद की जरूरत हो.

इस बीच, जिला प्रशासन ने Police, एक्साइज और हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ मिलकर जरूरी रोकथाम और लागू करने के उपाय शुरू कर दिए हैं. इसमें चेतावनी दी गई है कि मिलावटी या नकली शराब बनाने, स्टोर करने, बेचने या बांटने में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की ओर से यह भी भरोसा दिलाया गया है कि प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को मेडिकल मदद और जरूरी मदद दी जाएगी, साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अधिकारियों के साथ सहयोग करें और अफवाहें या बिना वेरिफाई की जानकारी न फैलाएं.

–

एसडी/पीएम

Share