Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कर्ज का बोझ कम करने के लिए धान की खरीद को सहकारी क्षेत्र में ट्रांसफर करने पर विचार कर रही तमिलनाडु सरकार

कर्ज का बोझ कम करने के लिए धान की खरीद को सहकारी क्षेत्र में ट्रांसफर करने पर विचार कर रही तमिलनाडु Government

चेन्नई, 21 नवंबर . तमिलनाडु Government धान खरीद प्रणाली में एक बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है. इसके तहत धान खरीद का काम ‘तमिलनाडु सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन’ (टीएनसीएससी) से हटाकर सहकारी संस्थाओं को सौंपा जाएगा. इसका उद्देश्य राज्य पर सीधे कर्ज के बोझ को कम करना और उधारी को तय वित्तीय सीमाओं के भीतर रखना है.

इस प्रस्ताव के तहत धान की खरीद के लिए सालाना लगभग 10,000 करोड़ से 11,000 करोड़ रुपए तक की उधारी को सहकारी क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे टीएनसीएससी पर वित्तीय दबाव कम हो सकेगा. इस पुनर्गठन से Government को अपनी देनदारियों का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी, साथ ही वह ‘सकल राज्य घरेलू उत्पाद’ (जीएसडीपी) के 3 प्रतिशत तक की उधारी सीमा का पालन भी कर सकेगी.

पिछले कुछ वर्षों में टीएनसीएससी पर काफी देनदारियां जमा हो गई हैं. 31 मार्च तक इन पर बकाया कर्ज 27,181 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. यह कर्ज मुख्य रूप से धान की खरीद और ‘विशेष सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ (पीडीएस) को लागू करने के कारण हुआ है, जिसके तहत सब्सिडी वाली अरहर दाल और खाना पकाने का तेल उपलब्ध कराया जाता है.

केंद्र Government से प्रतिपूर्ति में देरी ने कॉरपोरेशन की वित्तीय कठिनाइयों को और बढ़ाया है. खरीद से जुड़े भुगतान में अक्सर 15 से 18 महीने तक देरी होती है, जिसके कारण टीएनसीएससी को किसानों को समय पर भुगतान करने और परिवहन व मिलिंग के खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ता है.

इस प्रस्तावित बदलाव के तहत, ‘तमिलनाडु को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड’ (टीएएनएफईडी) ने धान खरीद गतिविधियों के लिए 10,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने के लिए ‘नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ से संपर्क किया है.

इस आवेदन पर अभी मंजूरी मिलनी बाकी है. वहीं, Government सहकारी संस्थाओं को जिम्मेदारियां सौंपने के लिए जरूरी प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं की जांच कर रही है.

वर्ष 2026-27 के संशोधित बजट अनुमानों के अनुसार, तमिलनाडु की शुद्ध उधारी सीमा 1.21 लाख करोड़ रुपए तय की गई है, जबकि राज्य का अनुमानित जीएसडीपी 40.67 लाख करोड़ रुपए है.

Government किसानों से सीधे धान खरीदने के लिए ‘प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समितियों’ को शामिल करने पर भी विचार कर रही है. इस व्यवस्था को अन्य क्षेत्रों में लागू करने से पहले, रामनाथपुरम जिले में इसकी व्यवहार्यता की जांच करने का प्रस्ताव है. हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर खरीद करने की सहकारी क्षेत्र की क्षमता को लेकर सवाल बने हुए हैं.

मुख्य रूप से उर्वरकों की खरीद और वितरण के काम में लगी टीएएनएफईडी को अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए अतिरिक्त जनशक्ति, बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता की आवश्यकता होगी.

–

डीसीएच/

Share