Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

हमने स्पेस सेक्टर को देश के नौजवानों के लिए ओपन किया: प्रधानमंत्री मोदी

हमने स्पेस सेक्टर को देश के नौजवानों के लिए ओपन किया: Prime Minister मोदी

कोलकाता, 21 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लिया. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 20 वर्ष पहले तक हमारे देश में गरीबी को एक परमानेंट प्रॉब्लम माना जाता था. पांच दशक पहले भी लाल किले से गरीबी हटाने के नारे लगते थे. लेकिन, जब पॉलिसी बनाने की बात आती थी, तो पूरा सिस्टम बस फाइलें तैयार करके बैठ जाता था.

Prime Minister ने कहा, “ऐसा इसलिए था क्योंकि आम सोच यह थी कि गरीबी कभी खत्म नहीं हो सकती. जब हम सत्ता में आए, तो हालात कुछ अलग नहीं थे. लेकिन जब मैंने लाल किले से ऐलान किया कि मैं टॉयलेट बनवाऊंगा, तो पार्लियामेंट में कुछ लोगों ने इस आइडिया का मजाक उड़ाया. वे यह समझने में नाकाम रहे कि गरीब माताओं और बहनों के लिए टॉयलेट तक पहुंच कितनी जरूरी है. पिछले 12 वर्षों में हमने इसी सोच को बदलने का काम किया है. मैं पावर टू एम्पावर के गाइडिंग प्रिंसिपल पर जीता हूं.”

पीएम मोदी ने कहा, “हमने India के स्पेस सेक्टर को India के नौजवानों के लिए ओपन कर दिया और आज आप देखिए, आईआईटी खड़गपुर से निकले एक विद्यार्थी पवन ने स्काईरूट एयरोस्पेस बनाकर India को पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च करने का गौरव दिया है. आज ऐसे बहुत सारे स्पेस स्टार्टअप India के स्पेस प्रोग्राम को नई स्पीड से आगे बढ़ा रहे हैं. कभी ये चीजें असंभव लगती थीं, लेकिन आज ये सब वास्तविक है. और मैं गर्व से कह सकता हूं कि आपके पूर्व छात्रों ने इस असंभव को संभव करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है.”

उन्होंने कहा, “विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 12-13 वर्षों में India में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल आए हैं. यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. यह उस सोच का नतीजा है, जो हदें तोड़ने में यकीन रखती है.” पीएम ने कहा कि जब आप राष्ट्र प्रथम के माइंडसेट से आगे बढ़ेंगे, तो निश्चित ही, यह आपके लिए भी नए अवसर लेकर आएगा और देश को भी बहुत लाभ होगा.

Prime Minister ने कहा, “आपने बीते 75 वर्षों में शानदार काम किया है, अब आपको यह दृढ़ निश्चय लेकर आगे बढ़ना है कि जब आईआईटी खड़गपुर अपने 100 वर्ष मनाएगा, तो वह विकसित India में ही मनाया जाना चाहिए. आपको जानकर हैरानी होगी कि 50 साल पहले एक कंपनी सेमीकंडक्टर बनाने के लिए India आई थी. लेकिन, उसे लाल झंडा दिखाकर वापस भेज दिया गया. इसलिए, जब मैंने सेमीकंडक्टर मिशन शुरू करने की बात की, तो लोगों ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है. हमने आगे बढ़कर मिशन शुरू किया, और आज India ने चिप्स एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है.”

–

एसडी/एएस

Share