रिजिजू ने राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस से पूछे चार सवाल, कहा- ‘हम 1962 के अपमान को कभी नहीं भूलेंगे’

New Delhi, 21 नवंबर . Union Minister किरेन रिजिजू ने Saturday को कांग्रेस पर नया हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर 1962 में चीन का कब्जा कराकर और India को एक गरीब देश बनाए रखने का आरोप लगाया. साथ ही, चार सवाल पूछते हुए रिजिजू ने कांग्रेस से माफी की मांग की.
Union Minister किरेन रिजिजू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हम 1962 के अपमान को कभी नहीं भूलेंगे. 1962 में कांग्रेस ने सशस्त्र बलों और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया था. यह हमारे लिए एक बड़ा सबक है.”
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “कांग्रेस ने हमारे लोगों को गरीब और राज्य को अविकसित बनाए रखा. अब Prime Minister Narendra Modi जी के नेतृत्व में समय बदल गया है.”
इससे पहले, पोस्ट में रिजिजू ने कांग्रेस से चार सवाल किए. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस को 4 सवालों के जवाब देने चाहिए. पहला सवाल- 1962 में चीन ने मेरे गांव पर कब्जा कर लिया था. क्या कांग्रेस 1962 के उस अपमान के लिए माफी मांगेगी? दूसरा सवाल- कांग्रेस ने India को एक गरीब देश बनाए रखा. क्यों? तीसरा सवाल- India को ‘सपेरों का देश’ क्यों कहा जाता था? चौथा सवाल- India की अर्थव्यवस्था का ‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ कहकर अपमान क्यों किया गया?”
रिजिजू की ये टिप्पणियां तब आईं, जब Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने Prime Minister Narendra Modi की आलोचना की. राहुल गांधी ने यह आलोचना चीन में ‘एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग’ (एपीईसी) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई एक त्रिपक्षीय बैठक के संदर्भ में की, जिसमें अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप, चीनी President शी जिनपिंग और रूसी President व्लादिमीर पुतिन शामिल थे.
Prime Minister पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो इस उच्च-स्तरीय बैठक में India का प्रतिनिधित्व होता.
Friday को पत्रकारों से बात करते हुए Union Minister रिजिजू ने राहुल गांधी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को India के खिलाफ बयान देने से बचना चाहिए, चाहे वह देश के भीतर हो या विदेश यात्राओं के दौरान.
–
डीसीएच/


