
नोएडा, 15 अप्रैल . नोएडा में एक बार फिर औद्योगिक गतिविधियों के शुरू होते ही श्रमिकों का आक्रोश सामने आया है. फैक्ट्रियों के खुलने के साथ ही जिले में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिल रही है. ताजा मामला सेक्टर-63 का है, जहां एक कंपनी के बाहर श्रमिकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर भारी Police बल तैनात किया गया है.
प्रशासन पहले से ही संभावित विरोध और अशांति को लेकर सतर्क था. इसी के मद्देनजर पूरे गौतमबुद्धनगर जिले को 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि हर क्षेत्र पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. जिले में अतिरिक्त Police बल की तैनाती की गई है, जिसके तहत 12 अलग-अलग जिलों से फोर्स बुलाया गया है.
जानकारी के अनुसार, जिले के 12 थानों के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों की संख्या अधिक है. इन्हीं संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए हर Police चौकी पर लगभग 50 Policeकर्मियों की तैनाती की गई है. Police अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं, हालिया घटनाओं को लेकर Police ने सख्त रुख अपनाया है. अब तक 7 नए मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 1800 से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.
Police का कहना है कि उपद्रव फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा social media पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके. प्रशासन और Police अधिकारियों ने श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा. वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज सामान्य करने की कोशिशें भी लगातार जारी हैं.
फिलहाल, नोएडा में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.
–
पीकेटी/एएस