इंटरपोल ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी ‘मेजर’ को दुबई में दबोचा, लाया जा रहा धनबाद

धनबाद, 19 अप्रैल . Jharkhand के आतंक का पर्याय बन चुके गैंगस्टर प्रिंस खान के सबसे करीबी गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है. मेजर की गिरफ्तारी Jharkhand Police के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. उसे विदेश से India लाने के बाद Sunday को कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से Jharkhand Police की एक विशेष टीम उसे कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद लेकर आ रही है.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, सैफी उर्फ मेजर गिरोह का मुख्य संचालक था. वह प्रिंस खान के इशारे पर व्यापारियों और आम लोगों को धमकी भरे ऑडियो और वीडियो भेजता था. गिरोह की तमाम गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों से संचालित करने में मेजर की अहम भूमिका थी.

Police को उम्मीद है कि रिमांड पर पूछताछ के दौरान गिरोह के नेटवर्क, फंडिंग और प्रिंस खान के ठिकानों के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. Jharkhand के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सूचना मिली है. करीब चार साल पहले Dubai भागने और इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बावजूद वह अब तक Police की पहुंच से बाहर है.

ताजा खुफिया इनपुट के अनुसार, प्रिंस खान ने अपना ठिकाना Dubai से बदलकर अब Pakistan के पंजाब प्रांत में बना लिया है. वह वहीं से रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर के बड़े कारोबारियों को वर्चुअल नंबरों के जरिए रंगदारी के लिए धमकाता है. कभी वासेपुर की गलियों से अपराध शुरू करने वाला प्रिंस खान अब राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है.

Pakistan से गतिविधियों को अंजाम देने की सूचना के बाद Jharkhand Police अब उसे ‘आतंकवादी’ घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. Police की जांच में यह भी सामने आया है कि प्रिंस खान के सिंडिकेट को न केवल अपराधी, बल्कि कई ‘व्हाइट कॉलर’ लोग और जमीन कारोबारी भी हथियार और धन की आपूर्ति कर समर्थन दे रहे हैं.

मेजर की गिरफ्तारी को प्रिंस खान के साम्राज्य के अंत की शुरुआत माना जा रहा है. धनबाद Police के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों की Police भी मेजर को रिमांड पर लेने की तैयारी में है, जहां-जहां उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं. Police अधिकारियों का मानना है कि प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में यह सबसे बड़ी कार्रवाई है.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment