भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने राज्यसभा के उपसभापति से की मुलाकात

New Delhi, 19 अप्रैल . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विनोद तावडे ने राज्यसभा के उपसभापति से मुलाकात की. जिसकी जानकारी उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दी.

विनोद तावडे ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि राज्यसभा के उपसभापति आदरणीय हरिवंश नारायण सिंह जी के आवास पर आत्मीय भेंट हुई.

उन्होंने लिखा कि इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित पुस्तक ‘शिवाजी: द ग्रेट मराठा’ उन्हें समर्पित की तथा राज्यसभा के उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उनका पुनर्निर्वाचन सदन संचालन में उनकी निष्पक्षता, गरिमा और कुशल नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है.

बता दें कि 17 अप्रैल को हरिवंश नारायण सिंह को तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना गया. पीएम मोदी ने उनको बधाई व शुभकामनाएं दी थीं. राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि उपसभापति के रूप में लगातार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन के हरिवंश नारायण सिंह के प्रति गहरे विश्वास का प्रतीक है. यह उनके अनुभव, उनकी सहज कार्यशैली और सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता का सम्मान भी है और उनकी स्वीकृति भी.

पीएम मोदी ने कहा था कि सभी ने उनके नेतृत्व में सदन की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी होते हुए देखा है. वे केवल संचालन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि अपने समृद्ध जीवन अनुभवों से सदन को दिशा देने का कार्य भी करते हैं. उनका संतुलित दृष्टिकोण और परिपक्वता सदन के वातावरण को गरिमामय बनाती है.

Prime Minister मोदी ने बताया था कि 17 अप्रैल का दिन भी विशेष है, क्योंकि आज ही पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर की जन्मजयंती है. ऐसे महत्वपूर्ण दिन पर हरिवंश जी का तीसरी बार इस दायित्व को संभालना एक विशेष संयोग है. उनका पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर से गहरा जुड़ाव रहा है और उनके जीवन तथा विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

एसडी/एएस

Leave a Comment