
New Delhi, 19 अप्रैल . Lok Sabha में संविधान के 131वें संशोधन बिल के खारिज होने के बाद सियासत काफी गरमा गई है. BJP MP धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से बहुत परेशान हैं, क्योंकि देश की महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है. उनके मुताबिक, महिलाओं को जिस आरक्षण का इंतजार था, वह सपना टूट गया है और इसके लिए विपक्षी दल जिम्मेदार हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते. उन्होंने कहा कि इन दलों ने महिलाओं का अपमान किया है और उन्हें उनके हक से दूर रखने की कोशिश की है. देश की महिलाएं इन नेताओं को कभी माफ नहीं करेंगी और आने वाले समय में उन्हें इसका जवाब जरूर मिलेगा.
धर्मशीला ने Narendra Modi का धन्यवाद किया. उनका कहना है कि Prime Minister मोदी ने ही आम परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है. उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि एक सामान्य परिवार से आने के बावजूद उन्हें राज्यसभा तक पहुंचने का अवसर मिला. अगर यह महिला आरक्षण बिल पास हो जाता, तो देशभर की महिलाएं Lok Sabha, राज्यसभा और विधानसभाओं में पहुंचकर नेतृत्व करतीं और देश को नई दिशा देतीं.
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि उनके इशारे पर ही यह सब हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ परिवारों तक ही महिलाओं की राजनीति सीमित रखी गई, जबकि आम महिलाओं को आगे आने का मौका नहीं दिया गया. उन्होंने खुद को बिहार की बेटी बताते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष देखा है और वह चाहती थीं कि और महिलाएं भी राजनीति में आगे बढ़ें.
इस पूरे मामले पर दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने भी विपक्ष की आलोचना की. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर पूरे देश में एक उम्मीद जगी थी, लेकिन विपक्ष ने संसद में जिस तरह का व्यवहार किया, वह बेहद निंदनीय है. उनके मुताबिक, यह बिल देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम हो सकता था, लेकिन इसे पास नहीं होने दिया गया.
उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि इस बार बिल पास नहीं हो पाया, लेकिन भाजपा और Prime Minister मोदी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे.
–
पीआईएम/वीसी