Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,व्यापार,राष्ट्रीय

भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंद होंगे: अमिताभ कांत

भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंद होंगे: अमिताभ कांत

New Delhi, 29 जून . India के पूर्व जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने Monday को कहा कि India और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंध दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका India का एक प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार है, वहीं India भी तेजी से दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्तियों में शामिल हो रहा है.

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप अगले वर्ष की शुरुआत में India का दौरा कर सकते हैं. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट) को लेकर भी लगातार बातचीत चल रही है.

से बातचीत में अमिताभ कांत ने कहा कि India Government ने हमेशा अमेरिका के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने की कोशिश की है, क्योंकि अमेरिका India के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदारों में से एक है.

उन्होंने कहा, “अमेरिका India का एक बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार है. यदि India अमेरिका के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करता है तो इसका फायदा दोनों देशों को मिलेगा.”

पूर्व नीति आयोग सीईओ ने आगे कहा कि अमेरिका वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 26 प्रतिशत हिस्सा रखता है और दुनिया के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) का लगभग आधा हिस्सा भी अमेरिका के पास है. इसके अलावा, कई अत्याधुनिक तकनीकों (फ्रंटियर टेक्नोलॉजी) के विकास में भी अमेरिका अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

उन्होंने कहा, “India की विकास यात्रा को अमेरिकी बाजार के साथ गहरे जुड़ाव से काफी लाभ मिल सकता है.”

अमिताभ कांत ने कहा कि अमेरिका को भी वैश्विक मंच पर India की बढ़ती अहमियत को समझना होगा.

उन्होंने कहा कि India आने वाले वर्षों में 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से बढ़कर 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह यात्रा विकसित India के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

अमिताभ कांत ने India की लोकतांत्रिक व्यवस्था और आर्थिक सुधारों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि India दुनिया के सबसे जीवंत लोकतंत्रों में से एक है और पिछले कुछ वर्षों में देश ने दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

अमिताभ कांत की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिया है कि अमेरिका अगले वर्ष की शुरुआत में President डोनाल्ड ट्रंप की India यात्रा की तैयारी कर रहा है.

रुबियो के भी इस वर्ष के अंत तक India आने की संभावना है, जहां वह ट्रंप की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे.

–

डीबीपी

Share